Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आगरा में कोरोना का कहर जारी पीएसी के 17 जवान और पांच पुलिसकर्मी पॉजिटिव
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

आगरा में कोरोना का कहर जारी पीएसी के 17 जवान और पांच पुलिसकर्मी पॉजिटिव

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कोरोना वायरस का कहर जारी है. जिले में 15वीं वाहिनी पीएसी के 17 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. पीएसी जवानों के अलावा आगरा पुलिस के पांच पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित हुए हैं.

इनके संपर्क में आए पीएसी के 21 और जवानों को क्वारंटीन कर दिया गया है. गुरुवार को इनके भी नमूने ले लिए जाएंगे. वाहिनी के कार्यालय समेत अन्य संपर्क वाले कक्षों को सैनिटाइज किया जा रहा है.

बतादें कि अभी कुछ ही दिन पहले पीएसी रिक्रूट्स की पासिंग परेड हुई थी. इस दौरान अलग-अलग शहरों को 147 युवाओं को भर्ती के लिए भेजा गया था. 45 जवानों की ट्रेनिंग कानपुर देहात में हुई थी.

ज्वाइनिंग के बाद पीएसी के एक जवान को सांस लेने में तकलीफ आई थी. जवान की कोरोना जांच कराई गई और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद 17 और जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई. सभी संक्रमितों को पीएसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रखा गया है.

यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गौतमबुद्ध नगर जिले से अच्छी खबर है. जिले में कोरोना से अब तक 82.7 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं.

वहीं 16.5 फीसदी संक्रमित मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है. जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने कहा कि अब तक जिले में 4669 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. जिले में संक्रमण से 0.8 फीसदी लोगों की मौत भी हुई है.

वहीं, यूपी में 58 फीसदी मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में 60,558 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं, कोरोना से 1857 मरीजों की मौत भी हुई है. यूपी में मृत्यु दर 1.8 फीसदी हो गई है.

Post navigation

Previous: बांदा में प्रेमी जोड़े को जिंदा जलाया दोनों की मौत चार गिरफ्तार
Next: अहमदाबाद के कोविड-19 अस्पताल में भीषण आग हुआ बड़ा हादसा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.