Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अहमदाबाद के कोविड-19 अस्पताल में भीषण आग हुआ बड़ा हादसा
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

अहमदाबाद के कोविड-19 अस्पताल में भीषण आग हुआ बड़ा हादसा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

गुजरात में अहमदाबाद के एक कोविड-19 अस्पताल में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. अस्पताल में इलाज करा रहे आठ मरीजों की मौत हो गई. इन आठ मरीजों में तीन महिलाएं हैं. ये हादसा नवरंगपुरा के श्रेय अस्पताल में विस्फोट से हुआ है.

आग की घटना के बाद करीब 40 मरीजों को अन्य अस्पतालों में भेजा गया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. आग लगने से जो लोग घायल हुए हैं उन लोगों को 50,000 रुपये दिया जाएगा.

पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा अहमदाबाद के अस्पताल में आग लगने से दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है.

घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. इस घटना को लेकर गुजरात के सीएम विजय रूपाणी और अहमदाबाद के मेयर से बात की है. प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.सीएम विजय रूपानी ने अहमदाबाद के श्रेय अस्पताल में आग लगने की घटना पर जांच के आदेश दिए हैं.

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) संगीता सिंह जांच का नेतृत्व करेंगी. सीएम ने 3 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है.

अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद में नवरंगपुर इलाके के श्रेय अस्पताल में गुरुवार तड़के आग लग गई. अस्पताल में कोविड-19 के करीब 40 अन्य मरीजों को बचा लिया गया और उन्हें शहर के एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है.

Post navigation

Previous: आगरा में कोरोना का कहर जारी पीएसी के 17 जवान और पांच पुलिसकर्मी पॉजिटिव
Next: मध्य प्रदेश: कोरोना संक्रमित मंत्री तुलसी सिलावट का सील हुआ बंगला

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.