Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मध्य प्रदेश: कोरोना संक्रमित मंत्री तुलसी सिलावट का सील हुआ बंगला
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

मध्य प्रदेश: कोरोना संक्रमित मंत्री तुलसी सिलावट का सील हुआ बंगला

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Banglow_MP_2

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बीच एहतियात जारी है. प्रदेश में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. MP में अब तक 35,365 कोरोना के केस सामने आ चुके हैं. इनमें से 939 लोगों की मौत हो चुकी है और 25,394 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.

इंदौर में कोरोना संक्रमित प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का बंगला सील कर दिया गया है. सिलावट फिलहाल अरबिंदो अस्पताल में भर्ती हैं. वहां उनका कोरोना का इलाज चल रहा है.

दरअसल, तुलसी सिलावट और उनकी पत्नी के संक्रमित होने के बाद उनकी बहन भी कोरोना पॉजिटिव निकलीं, लेकिन मंत्री के परिवार के 3 लोग कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी बंगले में लोगों की आवाजाही जारी थी. अब प्रशासन ने बंगले को बैरिकेड लगाकर कंटेनेमेंट एरिया घोषित कर सील कर दिया है.

इंदौर में कोरोना के संक्रमण का असर कोर्ट पर भी दिखाई दे रहा है. अब यहां 15 अगस्त तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही सुनवाई की जाएगी. पांच जजों की कमेटी ने यह फैसला किया है. अधिवक्ता संघ फिजिकल हियरिंग की मांग कर रहे थे.

इस पर मध्‍य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एके मित्तल ने 5 वरिष्ठ जजों की कमेटी बनायी थी. दूसरी तरफ, इंदौर जिला कोर्ट के 18 कर्मचारी अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं.

इनके अलावा 99 न्यायिक अधिकारी और 695 कर्मचारियों को अभी तक क्वारेंटीन किया जा चुका है.यही वजह है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई का फैसला लिया गया.

भोपाल में 10 दिन का लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद अब जिम और योग क्लास भी खोलने की तैयारी है. एक हफ्ते बाद इनके खुलने की संभावना है. जिला प्रशासन इसका एसओपी तैयार कर रहा है.

जिम और योग क्लास में फ्लोर एरिया के हिसाब से उसमें लोगों को आने की इजाज़त दी जाएगी. हर व्यक्ति के बीच 4 मीटर की दूरी रखना होगी. ज्यादा लोग होने पर टाइम स्लॉट के हिसाब से एंट्री दी जाएगी मशीनों के बीच भी कम से कम 6 फ़ीट की दूरी होगी.

जबलपुर में 6 अगस्‍त से अनलॉक हो गया है. कलेक्टर भरत यादव ने आदेश जारी कर दिए हैं. अब सिर्फ़ कंटेनमेंट जोन लॉकडाउन रहेगा. यहां गरुवार से जिम और योग संस्थान खुल रहे हैं, लेकिन कोरोना की गाइडलाइन और प्रशासन के निर्देशों का पालन करना होगा.

दुकानें और बाज़ार अब सुबह 6 बजे से रात 8:30 तक खुली रहेंगी, लेकिन रात का कर्फ्यू जारी रहेगा. रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक पूरे शहर में कर्फ्यू रहेगा.

Post navigation

Previous: अहमदाबाद के कोविड-19 अस्पताल में भीषण आग हुआ बड़ा हादसा
Next: शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने ओवैसी पर साधा निशाना

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.