Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राहुल गांधी ने कोरोना वायरस के मामलों को लेकर नरेंद्र मोदी को घेरा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

राहुल गांधी ने कोरोना वायरस के मामलों को लेकर नरेंद्र मोदी को घेरा

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (1)

देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 20 लाख के करीब पहुंच गई है.

इसी मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा की 20 लाख का आंकड़ा पार, गायब है मोदी सरकार.राहुल गांधी ने इससे पहले 17 जुलाई को भी कोरोना मामले को लेकर एक ट्वीट किया था,

जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर इसी रफ्तार से कोरोना वायरस फैला तो 10 अगस्त तक 20 लाख से अधिक लोग संक्रमित होंगे. इस मसले पर सरकार को ठोस और नियोजित कदम उठाने चाहिए.

भारत में 16 जुलाई को संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख तक पहुंच गया था, इसके बाद इस आंकड़े को 20 लाख तक पहुंचने में सिर्फ 21 दिन ही लगे हैं.

9 दिन से लगातार 50 हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं.भारत में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. अमेरिका और ब्राजील से भी ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं.

बीतें दिन 56,282 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं, 904 लोगों की मौत भी हुई है. जबकि अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 55,100 और 54,685 मामले आए. वहीं क्रमश: 1,306 और 1,322 मौतें हुई.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल संक्रमितों की संख्या 19 लाख 64 हजार 536 हो गई है. इनमें पांच लाख 95 हजार एक्टिव केस हैं तो वहीं 13 लाख 28 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं.

अबतक 40 हजार 699 लोग अपनी जान गवां चुके हैं. इसके साथ भारत में संक्रमण से मौत की दर यानी मृत्यु दर भी 2.07% हो गई है.

मृत्यु दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. 5 अगस्त तक भारत में अब तक 2,21,49,351 सैंपल टेस्ट किए गए है, वहीं 5 अगस्त को एक दिन में 6,64,949 सैंपल टेस्ट किए गए है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने किया पूर्वी कमान का दौरा
Next: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला 12वीं के छात्रों को बांटेगी स्मार्टफोन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.