Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कैलिफॉर्निया में तीन बच्चों को डूबने से बचाने की कोशिश में एक 29 वर्षीय भारतीय की हुई मौत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

कैलिफॉर्निया में तीन बच्चों को डूबने से बचाने की कोशिश में एक 29 वर्षीय भारतीय की हुई मौत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
csx-cxzc

अमेरिका के कैलिफॉर्निया में तीन बच्चों को डूबने से बचाने की कोशिश में एक 29 वर्षीय भारतीय की मौत हो गई है। ‘लॉस एंजिलिस टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त मंजीत सिंह के रूप में हुई है। मंजीत सिंह बुधवार (5 अगस्त) की शाम फेसनो काउंटी में अपने घर के पास स्थित रीडले बीच पर घूमने आए थे। इस दौरान उन्हें किंग्स रिवर में तीन बच्चों को डूबते हुए दिखाई दिए।

मीडिया ने रीडले पुलिस विभाग के कमांडर मार्क एडिगर के हवाले से बताया है कि आठ वर्षीय दो बच्चियां और 10 वर्षीय एक बच्चा नदी में खेल रहे थे। इस दौरान एक लहर उन्हें बहाकर ब्रिज के नीचे ले गई। इस दौरान अपने बहनोई और अन्य मित्रों के साथ नदी में तैर रहे सिंह ने अपनी पगड़ी उतारी और उसके सहारे बच्चों को अपनी तरफ खींचने की कोशिश करने लगे, मगर वह खुद ही बच्चों की तरफ खिंचते चले गए। रीडले पुलिस कमांडर एडिगर ने बताया कि, ”वह बच्चों को बचाने की कोशिश में दुर्भाग्य से पानी में डूबते चले गए और वापस नहीं निकल पाए।”

सिंह ने पानी में डूबने के बाद 40 मिनट तक कोई हरकत नहीं की। इसके बाद उन्हें निकालकर हॉस्पिटल पहुँचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एडिगर ने कहा कि इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने दो बच्चों को सुरक्षित बचा लिया। एक आठ वर्षीय बच्ची 15 मिनट तक पानी में डूबी रही और फिर उसे भी सही सलामत निकाल लिया गया। शुक्रवार (7 अगस्त) दोपहर उसे फ्रेसनो के वैली चिल्ड्रन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि सिंह दो वर्ष पूर्व भारत से कैलिफॉर्निया गए थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘रहस्यमय बीज पार्सल’ को लेकर केंद्र सरकार हुई सतर्क, जारी किए ये निर्देश
Next: लेबनान में हुए विनाशकारी धमाके के उपरांत सरकार के विरोध में लोग उतरे सड़कों पर….

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.