Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लेबनान में हुए विनाशकारी धमाके के उपरांत सरकार के विरोध में लोग उतरे सड़कों पर….
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

लेबनान में हुए विनाशकारी धमाके के उपरांत सरकार के विरोध में लोग उतरे सड़कों पर….

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
gfvdgv

लेबनान के बेरुत में हुए विनाशकारी धमाके के उपरांत सरकार के विरोध में लोग सड़कों पर उतर गए हैं. शनिवार को यहां सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के मध्य हुई हिंसक झड़प में अब तक 490 लोगों को चोट आई है. इमरजेंसी चिकित्सा सेवाओं का हवाला देते हुए, लेबनान के अल-मनार चैनल ने इस बारे में सूचना जारी कर दी गई. जिसके पहले लेबनीज रेड क्रॉस ने घायलों का आंकड़ा 238 कहा जा रहा है लेकिन अब ये आंकड़ा बढ़कर 490 तक पहुंच गया है.

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को लेबनान के बेरुत पोर्ट में हुए विस्फोट के लिए लोग प्रशासन पर उंगलियां उठाई जा रही है, जंहा इस बारे में उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही वजह से ये कांड हुआ था. अब देश में सरकार के विरुद्ध  विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया,  जिसमें प्रदर्शनकारी प्रशासन को बेरुत पोर्ट हादसे के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और सरकार के इस्तीफे और सामाजिक सुधार की अपील कर रहे है.

इस बीच प्रदर्शनकारियों ने चार मंत्रालयों और एसोसिएशन ऑफ बैंक की बिल्डिंग पर हमला कर दिया. इन झड़पों में लेबनानी सुरक्षा बलों के एक सदस्य की जान चली गई. वहीं इस बात का पता चला है कि बीते 6 सालों में तकरीबन 10 बार बेरुत पोर्ट पर विस्फोटक केमिकल को लेकर चेताया जा चुका था. लेबनान के कस्टम, मिलिट्री, सिक्योरिटी एजेंसियों व ज्यूडिशरी ने कई बार पोर्ट पर रखे विस्फोटकों के लिए चेतावनी जारी की थी. यह जानकारी सामने आए कुछ दस्तावेजों  से दी गई थी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कैलिफॉर्निया में तीन बच्चों को डूबने से बचाने की कोशिश में एक 29 वर्षीय भारतीय की हुई मौत
Next: पूर्व कैरेबियाई दिग्गज तेज गेंदबाज बोले-ये दो बल्लेबाज मुझे सचिन तेंदुलकर की सबसे ज्यादा याद दिलाते हैं

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.