Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • केंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार से किया अनुरोध कहा बांग्लादेश में फंसे निवासियों को प्रवेश की दें अनुमति
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

केंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार से किया अनुरोध कहा बांग्लादेश में फंसे निवासियों को प्रवेश की दें अनुमति

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
sabbu-98-240x172

केंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार से दोबारा अनुरोध किया है कि वह मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही बांग्लादेश में फंसे राज्य के 2,680 निवासियों को प्रवेश की अनुमति दे.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कुछ सप्ताह पहले भी केंद्र सरकार ने इसी तरह का अनुरोध किया था, जिसके मद्देनजर बांग्लादेश से सटी छह में से दो जमीनी सीमाओं के जरिए नागरिकों को प्रवेश देने की बात कही गई थी.

विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विक्रम दोरईस्वामी ने राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को लिखे पत्र में कहा हमारे ढाका स्थित मिशन ने एक बार फिर सूचित किया है

कि पेत्रापोल-बेनापोल एकीकृत जांच चौकी के जरिए 2,399 लोग बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल लौटना चाहते हैं. इसी तरह, अन्य 281 नागरिक फुलबारी-बंगलाबंध जमीनी सीमा के जरिए लौटने की मांग कर रहे हैं.

इसमें कहा गया कि बांग्लादेश में फंसे लोग बेहद खराब हालात में रह रहे हैं. वे लोग विद्यालय परिसर और पार्कों में आश्रय लेने को मजबूर हैं.

इनमें से अधिकतर लोग श्रमिक हैं जोकि पड़ोसी देश में अपने रिश्तेदारों से मिलने गए हुए थे. इस बीच, मंत्रालय ने रेलवे को भी लिखा है कि वह बांग्लादेश से लोगों को वापस लाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने के विकल्प पर विचार करे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सुशांत सिंह राजपूत : संजय राउत ने दिया बड़ा बयान कहा अपने पिता की दूसरी शादी से नहीं थे खुश
Next: क्या IPL 2020 की स्पॉन्सरशिप की रेस में बाबा रामदेव या पतंजलि लगाएगी बोली ?

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.