Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • न्यूजीलैंड सरकार : लॉकडाउन का किया एलान102 दिन बाद आया कोरोना का पहला केस
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

न्यूजीलैंड सरकार : लॉकडाउन का किया एलान102 दिन बाद आया कोरोना का पहला केस

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (2)

न्यूजीलैंड में 102 दिनों तक कम्युनिटी ट्रांसमिशन का कोई नया मामला नहीं आया. 102 दिनों तक कोरोना से दूर रहने के बाद न्‍यूजीलैंड में एक बार फिर संक्रमण का मामला आया है.

एक केस सामने आते ही पूरे देश में एक बार फिर सख्‍त लॉकडाउन लागू कर दिया गया. इसके साथ ही संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को भी क्वॉरंटीन कर दिया है. देश में इससे पहले कम्युनिटी ट्रांसमिशन का केस 1 मई को आया था.

पूरी दुनिया जहां कोरोना महामारी से जूझ रही है, वहीं सिर्फ 50 लाख की आबादी वाले न्यूजीलैंड में फरवरी में पहला मामला आने के बाद से अब तक संक्रमण के 1,570 मामले सामने आए हैं.

इनमें से 1526 लोग ठीक भी हो चुके हैं. हालांकि 22 लोगों की मौत हुई है. कोरोना संकट पर प्रभावी तरीके से ही कम समय में काबू पाने के लिए

न्यूजीलैंड की विश्व स्वास्थ्य संगठन से लेकर कई देशों में भी तारीफ की गई थी. न्यूजीलैंड में संभली हुई स्थिति के कारण ही लोग सामान्य जीवन जी पा रहे हैं.

न्यूजीलैंड दुनिया में एक मिसाल की तरह उभर कर सामने आया है. न्यूजीलैंड सरकार ने सख्ती से लॉकडाउन लागू कर संक्रमण को पूरी तरह काबू कर लिया.

विशेषज्ञों का कहना है कि देश से संक्रमण खत्म होने के पीछे कई वजहे हैं. दक्षिण प्रशांत में स्थित होने की वजह से इस देश को यह देखने का मौका मिला कि दूसरे देशों में यह संक्रमण कैसे फैला

अर्डर्न ने तेजी से कदम उठाते हुए देश में संक्रमण की शुरुआत में ही लॉकडाउन के कड़े नियम लागू किए और देश की सीमाओं को भी बंद कर दिया.

28 फरवरी को यहां पहला कोरोना मरीज सामने आया था. 18 मार्च से अचानक संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी थी. इसके बाद 19 मार्च को पीएम ने देश में विदेशियों की एंट्री बैन कर दी थी.

23 मार्च को लॉकडाउन का ऐलान हुआ, जिसका सख्ती से पालन हुआ. फिर 15 अप्रैल से कम मामले सामने आने लगे.

Post navigation

Previous: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा 4 की मौत
Next: BJP MLA नीरज कुमार बबलू ने संजय राउत को माफी मांगने के लिए 48 घंटे की दी मोहलत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.