Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सुशांत सिंह राजपूत : ED के सामने रिया चक्रवर्ती ने किए कई खुलासे
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

सुशांत सिंह राजपूत : ED के सामने रिया चक्रवर्ती ने किए कई खुलासे

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई कर रही है और दूसरी ओर वित्तीय लेन देन की जांच प्रवर्तन निदेशालय भी कर रहा है. 2 दिन पहले ED ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, भाई शोविक और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से घंटों पूछताछ की है.

ED सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रिया ने ED को बताया है कि पिछले साल सुशांत की यूरोप टूर के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी.

रिया, उसका भाई शौविक और सुशांत सिंह राजपूत अक्टूबर 2019 में यूरोप के टूर पर गए थे. यूरोप टूर के दौरान वो लोग इटली के फ्लोरेंस शहर के 600 साल पुराने एक होटल में रुके थे. सुशांत अलग रूम में ठहरा था, जबकि शौविक और रिया एक रूम में थे.

रिया ने बताया की , इस पुराने होटल में गोया की पेंटिंग थी. फ्रांसिस्को गोया एक स्पेनिश आर्टिस्ट थे. इस पेंटिंग में ग्रीक गॉड सैटर्न की अपने बेटे को खाते हुए चित्र है.

जिसको Saturn Devouring his son का नाम दिया गया था. रिया ने बताया कि इसके बाद से ही सुशांत मानसिक रूप से कभी नॉर्मल नहीं हो पाए.

रिया ने ED को बताया की, दूसरे दिन सुबह जब मैं सुशांत के रूम में गई तो देखा कि सुशांत के चेहरे पर डर था और रुद्राक्ष की माला के साथ रूम में पूजा कर रहे थे.

सुशांत ने रिया को बताया की वो रात भर नहीं सोए थे. सुशांत ने बताया था कि उनकी मां सपने में दिखाई दी थीं और कुछ अजीब चीजें भी दिखाई दे रही थीं. होटल से निकलने की बात भी की.

रिया ने ED को बताया, यह यूरोप टूर 2 नवंबर को खत्म होना था पर जल्द खत्म करना पड़ा. उस रात के बाद अगली सुबह हमने होटल छोड़ा और ऑस्ट्रिया चले गए.

वहां मुझे डीटोक्स करना था. लेकिन सुशांत ने नहीं किया, उनकी तबीयत खराब लग रही थी और यही वजह थी की हमने अपना यूरोप टूर 5 दिनों पहले खत्म किया और 28 अक्टूबर को मुंबई लौट आए. सुशांत को भी एक रिहेब में ले जाना था पर वो नही गए.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिकरु हत्याकांड में शामिल लालू हुआ गिरफ्तार 50 हजार का था इनाम
Next: सारा अली खान ने आज अपने 25वें जन्मदिन से तस्वीरें की साझा

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.