Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गोरखपुर में छेड़खानी से परेशान 12वीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गोरखपुर में छेड़खानी से परेशान 12वीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
1

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यूपी में महिला सुरक्षा कैसी है, इसका दिल दहला देने वाला उदाहरण देखने को मिला है.

गोरखपुर में छेड़खानी से परेशान 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगा ली. आग में बुरी तरह से झुलसी छात्रा को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई.

मामले में पुलिस ने आरोपी के माता-पिता को हिरासत में ले लिया है. वहीं, आरोपी अभी फरार चल रहा है.

ये घटना पिपराइच इलाके के एक गांव की है. यहां रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा को उसका पड़ोसी हरीश (18) परेशान किया करता था.

आरोप है कि हरीश छात्रा के साथ अश्लील हरकतें किया करता था. छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी जब ट्यूशन जाती थी तो उस समय हरीश उससे छेड़खानी करता था. छात्रा ने ये बात अपने पिता को बताई.

पिता ने छात्रा से चुप रहकर पढ़ाई में ध्यान लगाने को कहा. वहीं, लगातार छेड़खानी की हरकतों से परेशान छात्रा ने 10 अगस्त को खुद को कमरे में बंद कर आग लगा दी.

आनन-फानन में छात्रा को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन अगले दिन उसकी मौत हो गई. नेहा अपने पिता, दादी व भाइयों के साथ रह रही थी. मां की कई सालों पहले मौत हो चुकी थी.

छात्रा के पिता ने आरोपी हरीश और उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है. आरोपी अभी फरार चल रहा है. पुलिस ने उसके माता-पिता को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी के निजी स्कूलों से फीस वसूली को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई
Next: नेपोटिज्म को लेकर आलिया की सड़क 2 के ट्रेलर को किया डिस्लाइक

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.