Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आज भी लखनऊ-बरेली सहित 13 जिलों में बारिश का अनुमान : मौसम विभाग
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

आज भी लखनऊ-बरेली सहित 13 जिलों में बारिश का अनुमान : मौसम विभाग

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अनुमान जारी कर दिया है. इसके अनुसार शनिवार को सुबह करीब 11 बजे तक लखनऊ सहित प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का अनुमान है.

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में लखनऊ के अलावा बाराबंकी,उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, रायबरेली, कन्नौज, अयोध्या और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं.

मौसम विभाग के अनुसार सुबह मध्य उत्तर प्रदेश के अलावा रुहेलखंड के कई जिलों व उनके आसपास के क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है. बता दें जनमाष्टमी से लगातार बारिश का सिलसिला प्रदेश में जारी है.

गुरुवार को पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक के लगभग सभी जिलों में बारिश दर्ज की गई. सबसे ज्यादा बारिश प्रयागराज में 31 मिलीमीटर दर्ज की गई.

पूरे बुंदेलखंड में गुरुवार को अच्छी बारिश हुई. झांसी में 10.8, उरई में 12 और हमीरपुर में 27 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा आगरा में तीन और अलीगढ़ में 26 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई.

कानपुर में 15, इटावा में 11, लखीमपुर खीरी में 26, बहराइच में 4, बांदा में 2, सुल्तानपुर में 4, रायबरेली में 7 और हरदोई में 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

गनीमत यह रही कि तराई के और पूर्वांचल के उन जिलों में ज्यादा बारिश नहीं दर्ज की गई, जो पहले से ही बाढ़ के हालात झेल रहे हैं.

बारिश में आई कमी से बाढ़ के हालात में धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना जगी है. 16 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं लेकिन पिछले दो-तीन दिनों में में इन जिलों में ज्यादा बारिश नहीं हुई है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में भी भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है ऐसे में इन जिलों के लिए राहत मिल सकती है.

Post navigation

Previous: लालकिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह में करीब 4 हजार सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात
Next: अयोध्या : मस्जिद के लिए दी गई 5 एकड़ जमीन पर निर्माण के लिए चंदा जुटाएगा सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.