Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आजमगढ़ में ग्राम प्रधान के बेटे ने पिता-पुत्र को मारी गोली हुई हत्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आजमगढ़ में ग्राम प्रधान के बेटे ने पिता-पुत्र को मारी गोली हुई हत्या

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
death_2

आजमगढ़ में गुरुुवार की शाम देवगांव कोतवाली के नाऊपुर घोड़सहना गांव में पिता और पुत्र की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई.

हीरालाल यादव अपने पड़ोसी ग्राम प्रधान के घर पर पार्टी कर रहा था. इस दौरान प्रधान के बेटे की तरफ से हीरालाल के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया. बचाव में दौड़े बेटे को भी गोली मार दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई.

पुलिस ने जब मरने वाले का रिकार्ड खंगाला तो पता चला की मृतक हीरालाल पर एक दर्जन से अधिक हत्या, लूट सहित अन्य आपारिक घटनाओं को अंजाम देने के मामले में मुकदमें दर्ज़ हैं.

पुलिस के मुताबिक, घटना को अंजाम देने वालों का भी रिकार्ड खराब होने की जानकारी मिली है. आरोपियों में एक महिला प्रधान का बेटा भी शामिल है.

आरोपी लाल बहादुर यादव की भी आपराधिक छवि

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के घुड़सहना नाऊपुर ग्राम पंचायत के रसूलपुर दुधहर गांव के ग्राम प्रधान पुत्र लाल बहादुर यादव आपराधिक छवि का है. वहीं, हीरालाल देवगांव कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है.

पांच बार से लगातार लाल बहादुर यादव के घर से ही ग्राम प्रधान चुना जा रहा है. जानकारी के अनुसार, हीरालाल उर्फ मिठाई लाल यादव इस बार ग्राम प्रधानी की चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी में था. दोनों के बीच घरेलू सम्बन्ध भी थे.
प्रधानी चुनाव से हटने का बनाया था दबाव

गुरुवार को लाल बहादुर यादव ने अपने घर पार्टी रखी और इसमें हीरालाल यादव को आमंत्रित किया. हीरालाल अपने पुत्र तेज यादव के साथ प्रधान पुत्र की पार्टी में शामिल हुआ.

बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान लाल बहादुर यादव हिस्ट्रीशीटर हीरालाल यादव के पर चुनाव से हटने का दबाव बनाने लगा. इसी बीच कहासुनी हो गई.

बात बढ़ी और इसी दौरान लाल बहादुर यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर हीरालाल और उसके पुत्र तेज बहादुर पर फायरिंग झोंक दिया.

हमले में हीरालाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालगंज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

पिता-पुत्र की हत्या के बाद भड़के ग्रामीण

पिता और पुत्र की हत्‍या के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए. उन्होंने रात को जमकर हंगामा काटा और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.

सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पीएसी बल को भी बुलाया गया. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पुलिस अधीक्षक प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने बताया कि प्रधान पुत्र लालब हादुर यादव के घर पार्टी थी. पार्टी में लाल बहादुर यादव ने हिस्ट्रीशीटर हीरालाल यादव उर्फ मिठाई यादव को भी आमंत्रित किया था.

हीरालाल यादव अपने पुत्र के साथ पार्टी में शामिल हुआ. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में आपस में कहासुनी हुई. इस दौरान लालबहादुर ने अपने साथियों के साथ हीरालाल यादव और उसके पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस की टीमें हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं.

Post navigation

Previous: अयोध्या : मस्जिद के लिए दी गई 5 एकड़ जमीन पर निर्माण के लिए चंदा जुटाएगा सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड
Next: 74वें स्वतंत्रता दिवस के लिए राजधानी दिल्ली पूरी तरह हुई तैयार होगी चप्पे-चप्पे पर नज़र

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.