Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 74वें स्वतंत्रता दिवस के लिए राजधानी दिल्ली पूरी तरह हुई तैयार होगी चप्पे-चप्पे पर नज़र
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

74वें स्वतंत्रता दिवस के लिए राजधानी दिल्ली पूरी तरह हुई तैयार होगी चप्पे-चप्पे पर नज़र

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Red_Fort_01

कल 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर तिरंगा फहराएंगे. स्वतंत्रता दिवस पर हर साल की तरह दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और ट्रैफिक नियमों में बदलाव किया गया है.

लाल किले पर तो सुरक्षा के खास इंतजाम किए ही गए हैं और इसके चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. कोरोना काल को देखते हुए सुरक्षा के इंतजामों में भी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरा पालन किया जा रहा है.

लाल किले के आसपास चारों तरफ एक सिक्योरिटी रिंग बनाया गया है और इस सुरक्षा घेरे के तहत लाल किले में और इसके परिक्षेत्र में 300 के करीब कैमरा लगाए गए हैं.

लाल किले के सिक्योरिटी रिंग में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के स्नाइपर्स को तो तैनात किया ही गया है, इसके अलावा स्वात कमांडोज और काइट कैचर्स की भी तैनाती की गई है.

दिल्ली में और लाल किले के आसपास करीब चार हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है और ये इलाके के हर कोने पर कड़ी नजर रखेंगे. इनकी अभेद्य सुरक्षा के दम पर दिल्ली स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों को सफलतापूर्वक बिना परेशानी के संपन्न करने के लिए विश्वस्त है.

15 अगस्त की सुबह 6 बजकर 45 मिनट से लेकर 8 बजकर 45 मिनट तक यानी पूरे दो घंटे के लिए लालकिले के पास से गुजरने वाले सड़क पर आवाजाही बंद होगी.

इसके अलावा लाल किले के पास पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ इनके रेलवे ट्रैक पर भी सुरक्षा इंतजाम कड़े रखे गए हैं.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कल के लिए जो एडवाइजरी की गई है उसमें लोहिया रोड से लेकर नेताजी सुभाष मार्ग एसपी मुखर्जी मार्ग और चांदनी चौक रोड के साथ ही निषाद राज मार्ग और इसका लिंक रोड जो नेताजी सुभाष मार्ग तक जाता है को सुबह 4 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक के लिए बंद रखा गया है.

इसके साथ ही राजघाट से आईएसबीटी रिंग रोड को भी इस दौरान बंद रखा जाएगा. आईएसबीटी से आईपी प्लाईओवर आउटर रिंग रोड सुबह के 4 बजे से लेकर 10 बजे तक के लिए बंद रहेंगे.

आसमान के जरिए भी सुरक्षा व्यवस्था में कोई खलल न पड़े इसके लिए निगरानी की जा रही है. ड्रोन से निगरानी से लेकर इस बात पर कड़ी नजर रखी जा रही है कि लाल किले के आसपास कोई पतंग न उड़ाए और इसके जरिए किसी तरह की परेशानी न खड़ी की जा सके .

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आजमगढ़ में ग्राम प्रधान के बेटे ने पिता-पुत्र को मारी गोली हुई हत्या
Next: कॉमेडी किंग जॉनी लीवर का जन्मदिन आज आइये जानते है कुछ खास बाते

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.