Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • PM मोदी की भतीजी से झपटमारी करने वाले को कोर्ट ने सुनाई ये सजा…
  • क्राइम
  • देश

PM मोदी की भतीजी से झपटमारी करने वाले को कोर्ट ने सुनाई ये सजा…

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
IMG_20191017_47548


न्यायालय के आदेश पर आरोपी को फिलहाल नाबालिग मानकर बाल सुधार गृह भेज दिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती बेन से बत्तमीजी करने वाला नाबालिग निकला है।लेकिन,पुलिस को शुरू से उसके बालिग होने का संदेह है। लिहाजा,वह आरोपी की उम्र संबंधी जांच कराएगी।वहीं,इस मामले का दूसरा आरोपी बादल तिहाड़ जेल में बंद है।

शनिवार को सिविल लाइंस स्थित गुजराती समाज भवन के सामने ऑटो से उतर रहीं दमयंती बेन को झपटमारों ने निशाना बनाया था।घटना की जानकारी होने पर सिविल लाइंस थाने सहित पूरी दिल्ली पुलिस झपटमारों की गिरफ्तारी में जुट गई थी।पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर स्कूटी पर पीछे बैठकर दमयंती से बैग छीनने वाले को गिरफ्तार कर लिया था।

तीसहजारी न्यायालय में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने उम्र संबंधी कुछ सबूत पेश किए जिसके अनुसार उसकी उम्र 18 साल से कम है।इसके बाद अदालत ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब नाबालिग करार दिए गए आरोपी के हड्डियों की जांच कराई जाएगी।इसके परिणाम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लोगों का कहना है कि आरोपी दो साल की बच्ची का पिता है।वह पत्नी एवं बच्ची के साथ उत्तम नगर और नबी करीम में रहता है।उसने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था।पुलिस उम्र के निर्धारण के लिए नाबालिग द्वारा पूर्व में किए गए अपराध की भी जानकारी खंगाल रही है।दरअसल,नाबालिग पहले भी सदर बाजार इलाके में लोगों के बैग से रुपये निकालने की वारदात करता था।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी : प्रदेश के ढाई लाख से अधिक व्यापारियों को नोटिस
Next: पति-पत्नी ने किया सुसाइड, दीवार पर पांच लाइनों में लिखी मौत की दास्तान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.