Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूपी :15 जिलों में आज भी बारिश का सिलसिला रहेगा जारी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

यूपी :15 जिलों में आज भी बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
pjimage20-51

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम? इसे लेकर मौसम विभाग ने ताजा अनुमान जारी कर दिया है. अगले कुछ घंटों में लखनऊ और कानपुर के आसपास के जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है.

कई जिलों में देर रात से ही बारिश जारी है. लखनऊ में भी देर रात जमकर बारिश हुई. यह सिलसिला एक-दो दिनों तक आगे भी चलने की संभावना जताई गई है.

फिलहाल अगले कुछ घंटों में जिन जिलों में बारिश होगी या जारी रहेगी वे जिले हैं- इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, उन्नाव, रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद.

प्रदेश के बाकी जिलों में बादलों की हल्की आवाजाही जारी रहेगी लेकिन अभी तक के अनुमान के मुताबिक बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.

पूर्वांचल से लेकर पश्चिमांचल और बुंदेलखंड तक के जिलों में फिलहाल बारिश के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है अगले दो-तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

दूसरी तरफ शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. हालांकि गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को हुई बारिश कम ही रही.

सबसे ज्यादा हरदोई में 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. आगरा में 18.5, झांसी में 3.6, शाहजहांपुर में 7, प्रयागराज में 4 और कानपुर में 2.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

गनीमत की बात यह है कि पूर्वाचल और तराई के बाढ़ग्रस्त जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से बारिश का सिलसिला लगभग थम सा गया है.

इससे इन जिलों में हुए जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है. हालांकि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसकी वजह से पश्चिमी यूपी में गंगा के किनारे बसे कई जिलों के निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हुआ है. गंगा नदी का जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो पूर्वांचल के जिलों में और ज्यादा स्थिति खराब हो सकती है.

Post navigation

Previous: आजमगढ़ कांड : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में NSA के साथ संपत्ति जब्त करने के दिए आदेश
Next: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विद्युत जामवाल की खुदा हाफिज हुई रिलीज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.