Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विद्युत जामवाल की खुदा हाफिज हुई रिलीज
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विद्युत जामवाल की खुदा हाफिज हुई रिलीज

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (2)

आज देश अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है. इस जश्न को विद्युत जामवाल और शिवालीका ओबेरॉय स्टारर फिल्म खुदा हाफिज ने और बढ़ा दिया है.

15 अगस्त के खास मौके पर डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई ये फिल्म प्यार, दोस्ती और देशभक्ति की भावना को भी दिखाती है.

फिल्म में विद्युत जामवाल समीर किरदार निभा रहे हैं जबकि शिवालिका नरगिस के रोल में है. फिल्म में नरगिस का किडनैप हो जाता है और समीर उसे ढूंढ़ता है

नरगिस को ढूंढ़ने के लिए समीर यानि विद्युत जामवाल ने कामगारों और मजदूरों के मसीहा बने सोनू सूद और सुपरकॉप सिंघम यानि अजय देवगन से नरगिस को ढूंढ़ने के लिए मदद मांगी है.

विद्युत ने ट्विटर पर सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा मुझे मेरी नरगिस वापिस चाहिए, और अब तक उसका कोई पता नहीं, सोनू सूद सुना है बिछड़े हुए लोगों को आम मिला रहे हैं, क्या मेरी भी मदद करेंगे.?

सोनू सूद इसका रिप्लाई देते हैं भाई विद्युत जामवाल इसके लिए तो नोमान जाना पड़ेगा. और यह काम तो सिर्फ तुम ही कर सकते हो, वैसे हमारे ट्विटर के लोग, क्या आप हमारी हेल्फ करोगे नरगिस को ढूंढ़ने में.

खुदा हाफिज.सोनू सूद से मदद मांगने के बाद विद्युत ने सुपरकॉप सिघम यानि अजय देवगन से मदद मांगी. उन्होंने लिखा बाजीराव सिंघम अजय देवगन ने हर वक्त सही का साथ दिया है. नरगिस को ढूंढ़ने में क्या मेरा साथ भी देंगे?

इस पर अजय देवगन जबाव दिया जो कानून तोड़ेगा, मैं उसकी हड्डियां तोड़ूंगा, लेकिन इस बार हड्डियां तोड़ने की बारी तेरी जा दिखा दे दम, खुदा हाफिज.

फिल्म को लेकर विद्युत काफी एक्साइटेड हैं. इस फिल्म को फारुक कबीर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अन्नू कपूर, आहाना कुम्रा, शिव पंडित, विपिन शर्मा और नवाब शाह अहम किरदार में है.

Post navigation

Previous: यूपी :15 जिलों में आज भी बारिश का सिलसिला रहेगा जारी
Next: महानायक अमिताभ बच्चन ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई डॉक्टर्स को कहा सच्चा योद्धा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.