Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तरप्रदेश पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद के लिए निकली भर्ती
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उत्तरप्रदेश पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद के लिए निकली भर्ती

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
jobs-6

यूपीपीबीपीबी यानी कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रमोशन बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर या इसके समकक्ष पदों पर रिक्तियों को बढ़ाने से सम्बंधित एक नोटिफिकेशन जारी किया है.

इस नए नोटिफिकेशन के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 6130 पदों की जगह अब यूपीपीबीपीबी 9534 पदों पर सब इंस्पेक्टर या समकक्ष की भर्ती करेगा.

दरअसल जिस संशोधित नोटिफिकेशन के तहत एसआई के पदों को बढ़ाकर 6130 से 9534 किया गया है. उसी संशोधित नोटिफिकेशन के जरिए भर्ती प्रोसेस को पूरा कराने वाली एजेंसी के लिए लगने वाली बोली की आखिरी तारीख को भी 18 अगस्त 2020 से बढ़ाकर 24 अगस्त 2020 कर दिया गया है.

आपको बता दें कि सब इंस्पेक्टर, सिविल पुलिस (फीमेल / मेल ), प्लाटून कमांडर / सब-इंस्पेक्टर सशस्त्र पुलिस (मेल) और अग्निशमन सेवा द्वितीय अधिकारी (मेल) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाना है. भर्ती प्रोसेस को पूरा करने के लिए यूपीपीबीपीबी कंपनियों / एजेंसियों से बोलियाँ आमंत्रित की जा रही हैं.

इन बोलियों के तहत एजेंसी को भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करना, दस हजार या उससे अधिक क्वेश्चन्स के क्वेश्चन बैंक्स का निर्माण करना, एडमिट कार्ड अपलोड करना, ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराना, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, पीईटी या पीएसटी कराना और विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम चयन लिस्ट बनाने जैसे कार्य करने हैं.

इस प्रकार बोली से सम्बंधित पूरी प्रोसेस को कम्प्लीट होने में करीब दो महीने का समय लगने की संभावना है. इसलिए उम्मीद यही है कि अक्टूबर या नवंबर 2020 तक उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है.

फिल-हाल अभी केवल उम्मीद ही किया जा सकता है क्योंकि भर्ती का नोटिफिकेशन कब जारी होगा इस मामले में अभी कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है.

इसलिए उत्तर प्रदेश पुलिस की नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को भर्ती से सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए यूपीपीबीपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करते रहना चाहिए.

Post navigation

Previous: महानायक अमिताभ बच्चन ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई डॉक्टर्स को कहा सच्चा योद्धा
Next: भक्तों के लिए वैष्णों देवी के दरबार 5 महीने बाद आज से फिर खुले

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.