Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज पीएम मोदी ने उन्हें किया याद
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज पीएम मोदी ने उन्हें किया याद

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज दूसरी दूसरी पुण्यतिथि है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

पीएम मोदी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि देश के विकास में अटल जी को हमेशा याद रखा जाएगा. राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने रविवार सुबह अटल बिहारी मेमरियल जाकर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी.

इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें याद किया. बता दें कि अलट बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर एक वीडियो संदेश जारी किया. 1 मिनट 48 सकेंड के इस वीडियो की शुरुआत उनकी मशहूर कविता- हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा से हुई.

इसके बाद अटल जी की पुराने वीडियो और फोटो के साथ पीएम मोदी की आवाज़ आती है. पीएम मोदी ने कहा, ‘अटल जी के जीवन की विशेषता के रूप में बहुत सारी बातें कही जा सकती हैं.

Tributes to beloved Atal Ji on his Punya Tithi. India will always remember his outstanding service and efforts towards our nation’s progress. pic.twitter.com/ZF0H3vEPVd

— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2020

उनके भाषण की हमेशा चर्चा होती है, लेकिन जितनी ताकत उनके भाषण में थी, उससे कई गुणा अधिक ताकत उनके मौन में थी.

वो जनसभा में भी जब दो-चार वाक्य बोलने के बाद मौन हो जाते थे, तो लाखों की भीड़ के आखिरी व्यक्ति को भी उस मौन से संदेश मिल जाता था. ये देश अटल जी के योगदान को कभी नहीं भुला सकता है.

Image

इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी देशभक्ति व भारतीय संस्कृति की प्रखर आवाज थे.

वह एक राष्ट्र समर्पित राजनेता होने के साथ-साथ कुशल संगठक भी थे. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था. 16 अगस्त 2018 को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एम्स में उनका निधन हुआ था.

Post navigation

Previous: मस्जिद की जमीन को लेकर शुरू हुआ दो पक्षों में विवाद
Next: महेंद्र सिंह धोनी के लिया रिटायरमेंट तो इस पर भावुक हुईं साक्षी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.