Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
unnamed

प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रही है. लेकिन इसी बीच यूपी में प्रतियोगी परीक्षाएं भी हो रही हैं. अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन परीक्षाओं को लेकर सख्त निर्देश जारी किया है.

सीएम योगी ने साफ कहा है कि इन परीक्षाओं के दौरान कहीं भी भीड़ इकट्ठा नहीं होनी चाहिए. साथ ही कोरोना का संक्रमण ना फैलने पाए इसके लिए भी सभी सावधानियां अपनाई जाएं. सीएम योगी ने ये निर्देश रविवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में दिए.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग के कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाए. उन्होंने कानपुर और लखनऊ में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए.

सीएम योगी ने इस दौरान कोरोना की टेस्टिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए. इसके अलावा घर पर ही क्वारंटीन हुए या आइसोलेशन में रह रहे लोगों से भी लगातार संपर्क बनाए रखने और उनकी निगरानी को लेकर भी सीएम ने निर्देश दिए.

सीएम योगी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध हो सके ये सुनिश्चित किया जाए.

इसके लिए ई-संजीवनी सेवा का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाए. सीएम योगी ने मुख्य सचिव आरके तिवारी को कोरोना के कारण हो रही मौतों का आंकड़ा ऑडिट करने को कहा.

बैठक में चिकित्सा-शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव (वित्त) संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिन अवनीश अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेंश चंद्र अवस्थी मौजूद थे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: IAS और IPS अफसरों के किए गए तबादले : उत्तर प्रदेश योगी सरकार
Next: सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में महाराष्ट्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.