Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ओरछा के रामराजा मंदिर में आज से श्रद्धालु कर सकेंगे 8 बजे से रात 10 बजे तक दर्शन
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

ओरछा के रामराजा मंदिर में आज से श्रद्धालु कर सकेंगे 8 बजे से रात 10 बजे तक दर्शन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
ramraja-temple

ओरछा के रामराजा मंदिर में आज से श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. बुंदेलखंड की अयोध्या कहे जाने वाले निवाड़ी जिले के ओरछा स्थित रामराजा मंदिर के पट आज से खोल दिए गए हैं. कोरोना वायरस के चलते रामराजा मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए थे.

मंदिर में पूजा अर्चना नियमित रूप से हो रही थी, लेकिन अब डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने निर्णय लिया है कि मंदिर के पट आज से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएं.

जिलाधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने बताया है कि ‘राम राजा मंदिर और हरदौल बैठका आज यानि 19 अगस्त (24 अगस्त को छोड़कर) से श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा, रोज सुबह 8 बजे से मंदिर खुलेगा और रात 10 बजे बंद होगा. इस दौरान परंपराओं के अनुसार मंदिर को दो समय के लिए बंद रखा और खोला जाएगा.

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए तय किए गए निर्देशों का पालन किया जाएगा. लोगों के लिए मास्क अनिवार्य होगा, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी होगा और सैनिटाइजेशन का भी उपयोग किया जाएगा. साथ ही रामराजा की पोशाक की व्यवस्था कोविड-19 के निर्देशों को देखते हुए की जाएगी. इसके साथ ही दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराना होगा.

बता दें कि ओरछा का रामराजा मंदिर भगवान राम और माता जानकी की प्रतिमाओं के लिए जाना जाता है. यहां राम को भगवान नहीं ओरछा के राजा के रूप में पूजा जाता है और आज भी ओरछा में उन्हीं का शासन माना जाता है.

बता दें कि यहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते थे. अनुमान के मुताबिक करीब 5 लाख लोग सालाना इस मंदिर में दर्शन को पहुंचते थे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आगरा में एक सवारियों से भरी बस को देर रात बदमाशो ने किया हाईजैक
Next: फिरोजाबाद कांड को लेकर एक बार फिर अखिलेश यादव,अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर साधा निशाना

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 17 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.