Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कोरोना का कहर लगातार जारी 286 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कोरोना का कहर लगातार जारी 286 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (4)

संगमनगरी प्रयागराज में कोरोना का प्रकोप जारी है. बुधवार को जिले में कोरोना के कारण 4 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या 103 पहुंच गई है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर जीएस बाजपेयी ने बताया कि बुधवार को कोरोना के 286 मरीज और मिले हैं. इन नए मरीजों के साथ जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 6121 पहुंच गई है.

सीएमओ ने आगे बताया कि बुधवार को 82 मरीजों के ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. जिले में अभी तक 2704 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है.

वहीं 1911 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. उन्होंने आगे बताया कि बुधवार को 115 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया. इसके अलावा अभी तक 1532 लोग होम आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर चुके हैं.

वहीं, प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 53 लोगों की जान गई है. प्रदेश में अब कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 2638 हो गई है. अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में 49,645 मरीजों का इलाज चल रहा है.

बीती 16 अगस्त को ऐसे मामलों की संख्या 51,537 थी यानी तीन दिन में लगभग दो हजार संख्या कम हुई है. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,67,510 हो गई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आगरा बस हाईजैक के मास्टरमाइंड को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
Next: गंभीर बीमारी से ग्रस्त बीएड की एक छात्रा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली मदद

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.