Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गंभीर बीमारी से ग्रस्त बीएड की एक छात्रा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली मदद
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

गंभीर बीमारी से ग्रस्त बीएड की एक छात्रा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली मदद

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
unnamed

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हृदय की गंभीर बीमारी से ग्रस्त बीएड की एक छात्रा की सर्जरी के लिए 9.90 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की है.

सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज के मछलीगांव की मधुलिका मिश्रा के पिता को भेजे पत्र में मुख्यमंत्री ने उसके हृदय के वाल्व में समस्या का जिक्र किया जिसकी सर्जरी की जरूरत है.

पिता को लिखे पत्र में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेदांता अस्पताल के अनुमान के मुताबिक इस ऑपरेशन के लिए मुख्यमंत्री के विवेकाधिकार कोष से 9.90 लाख रूपये मंजूर किये जा रहे हैं.

बतादें कि मछलीगांव की मधुलिका मिश्रा हृदय की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं. मधुलिका ने पीएम और सीएम से इलाज में मदद की गुहार लगाई थी.

छात्रा ने बताया कि उसके पिता राकेश चंद्र मिश्र किसान हैं. मां की बचपन में ही मौत हो गई थी. साथ ही दो भाई भी हैं जो पढ़ाई के साथ-साथ पिताजी के साथ खेती में सहयोग करते हैं.

मधुलिका ने बताया कि कुछ दिन पहले उसे सांस लेने में तकलीफ हुई. गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चेकअप करवाया तो पता चला कि दिल के दोनों वॉल्व खराब है.

इसके बाद हम इलाज के लिए केजीएमयू और पीजीआई पहुंचे, लेकिन कोरोना की वजह से इलाज नहीं हो पाया. फिर मुझे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. मेदांता के डॉक्टरों ने कहा कि ऑपरेशन करना होगा जिसमें 9 लाख 90 हजार रुपये का खर्चा आएगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कोरोना का कहर लगातार जारी 286 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
Next: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती आज इस पर कांग्रेस करेगी किताब का विमोचन

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.