Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सपा नेता लोटन राम निषाद ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सपा नेता लोटन राम निषाद ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग सेल के अध्यक्ष चौधरी लोटन राम निषाद ने भगवान राम को काल्पनिक और फिल्मी पात्र बताकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है.

सपा नेता ने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि उनकी भगवान राम में कोई आस्था नहीं है. उन्होंने भगवान राम को फिल्म के पात्र जैसा काल्पनिक बताया है और कहा कि संविधान भी मान चुका है कि प्रभु राम जैसा कोई नायक भारत में पैदा नहीं हुआ.

मंगलवार को अयोध्या पहुंचे लोटन निषाद ने यह विवादित बयान दिया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा अयोध्या में राम मंदिर बने या कृष्ण मंदिर, उससे मुझे कोई लेना देना नहीं है. भगवन राम में मेरी आस्था नहीं है.

वे काल्पनिक और फिल्मी पात्र हैं. मेरी आस्था उनमें है जिनकी वजह से मुझे सीधा लाभ मिला. बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर, कर्पूरी ठाकुर, महात्मा ज्योतिबा फुले और छत्रपति साहू जी महराज ने पिछड़ा वर्ग को उनका अधिकार दिया. मेरी आस्था इन महापुरुषों में है.

सपा नेता यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि इन महापुरुषों की वजह से हमें नौकरियां मिलीं, पढ़ने-लिखने के अवसर मिले और कुर्सी पर बैठने का अधिकार मिला.

बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग में भ्रम पैदा करके बंटवारा करवाया और इसका चुनाव में राजनीतिक लाभ उठाया.

निषाद ने कहा कि बीजेपी ने अखिलेश सरकार के दौरान दुष्प्रचार किया कि नौकरियों में सारा लाभ यादव और मुस्लिम उठा रहे हैं. अब हम समझ गए हैं, पिछड़ा वर्ग एकजुट हो रहा है. उत्तर प्रदेश में अगली सरकार पिछड़ा वर्ग की बनेगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती आज इस पर कांग्रेस करेगी किताब का विमोचन
Next: बड़ी खबर : स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर चैलेंज कॉन्टेस्ट की हुई शुरुआत

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.