Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • धौलाकुआं में मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस ने ISIS ऑपरेटिव को किया गिरफ्तार
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

धौलाकुआं में मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस ने ISIS ऑपरेटिव को किया गिरफ्तार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
09_01_2020_1_19920459_18551336

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के एक आतंकवादी को राजधानी से गिरफ्तार किया है. आतंकी के पास से दो प्रेशर कूकर आईईडी, हथियार और कुछ अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं.

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के दिल्ली पुलिस उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया, कल रात धौला कुआं के पास मुठभेड़ के बाद IEDs के साथ एक ISIS ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया गया.

जानकारी के अनुसार, कल रात करीब 11.12 बजे दिल्ली पुलिस आर्मी स्कूल के पास बाइक पर सवार आतंकवादियों का पीछा कर रही थी. मोटरसाइकिल पर सवार शख्स ने पहले पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की, फिर जवाब में पुलिस ने भी पांच राउंड से ज्यादा फायर किए.

आखिरकार शख्स को दबोच लिया गया. इस शख्स का नाम मोहम्मद युसूफ बताया गया है. इसके दो साथी फरार बताए जा रहे हैं.

राजधानी दिल्ली पहले से ही अलर्ट पर है. खुफिया एजेंसी को पाकिस्तान से तीन आतंकवादियों के भारत की सीमा के अंदर घुसने की जानकारी मिली थी. ये आतंकी किसी वीआईपी को अपना निशाना बनाना चाहते हैं और कोई बड़ा विस्फोट भी करना चाहते हैं. बताया जा रहा है राजधानी में इस आतंकवादी के टारगेट पर कोई नामी हस्ती थी.

हालांकि उस नामी शख्स का नाम अभी पता नहीं चला है. पुलिस आतंकवादी से पूछताछ कर रही है. ये पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि उसके और साथी दिल्ली में कहां मौजूद हैं.

दिल्ली पुलिस का मानना है कि अगर फरार आतंकियों को नहीं पकड़ा गया तो भविष्य के लिए चिंता का विषय हो सकता है. इसी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की छह अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग इलाकों पर रेड शुरू कर दी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमण के मामले तेज़ी से बढ़ रहे,भारत में आंकड़ा 30 लाख के पास
Next: BJP MLA देवमणि द्विवेदी के नाम से लेटर वायरल होने के बाद हुई FIR दर्ज

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 21 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.