Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अंडरवर्ल्ड डॉन पर पाकिस्तान ने फिर मारी पलटी, बोला- हमारी जमीन पर नहीं है दाऊद
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

अंडरवर्ल्ड डॉन पर पाकिस्तान ने फिर मारी पलटी, बोला- हमारी जमीन पर नहीं है दाऊद

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
fghgfhn

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Underworld don Dawood Ibrahim) के कराची में होने के कबूलनामे से पाकिस्तान एक बार फिर पलट गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आधिकारित तौर पर इस बात को नकार दिया है की दाऊद पाकिस्तान की जमीन पर है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि यह दावा पूरी तरह से निराधार और भ्रामक है कि पाकिस्तान ने अपनी जमीन पर कुछ सूचीबद्ध व्यक्तियों (दाऊद इब्राहिम) की उपस्थिति को स्वीकार किया है।

1993 में मुंबई सीरियल धमाकों का जिम्मेदार बाद दाऊद पाकिस्तान भाग गया था। इस्लामाबाद लगातार इस बात से इनकार करता रहा है कि उसने दाऊद को शरण दी है। इन धमाकों में 257 लोगों की जान चली गई थी और करीब 1400 लोग घायल हुए थे। भारत कई बार पाकिस्तान से दाऊद इब्राहिम को सौंपने के लिए कहा चुका है।

आतंकवादी संगठनों पर कार्रवाई का दिखावा

बता दें कि शनिवार को पाकिस्तान ने दाऊद इब्राहिम समेत 88 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और उनके आकाओं पर कार्रवाई करने का दिखावा किया था। अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद वित्तपोषण पर निगरानी रखने वाली संस्था फाइनेंशियल एक्शन टॉस्क फोर्स (एफएटीएफ) की ‘ग्रे लिस्ट’ से बाहर आने की कोशिशों के तहत पाकिस्तान ने ये लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहीम का नाम भी शामिल था।

एफएटीएफ ग्रे लिस्ट में पाकिस्तान

पेरिस स्थित एफएटीएफ ने जून, 2018 में पाकिस्तान को ‘ग्रे लिस्ट’ में डाला था और इस्लामाबाद को 2019 के अंत तक कार्ययोजना लागू करने को कहा था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इस समय सीमा बढ़ा दिया गया था। सरकार ने 18 अगस्त को दो अधिसूचनाएं जारी करते हुए 26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ता और जमात-उद-दावा के सरगना सईद, जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख अजहर और अंडरवर्ल्ड डॉन इब्राहीम पर प्रतिबंधों की घोषणा की थी।

इन आतंकियों पर कार्रवाई

खबरों के अनुसार, आतंकी संगठनों और उनके आकाओं की सभी संपत्तियों को जब्त करने और बैंक खातों को सील करने के आदेश दिएगए हैं। जिन आतंकियों पर कार्रवाई की बात कही गई, उनमें आतंकी हाफिज सईद, अजहर मसूद, मुल्ला फजलुल्ला, जकीउर रहमान लखवी, मुहम्मद यह्या मुजाहिद, अब्दुल हकीम मुराद, नूर वली महसूद, उजबेकिस्तान लिबरेशन मूवमेंट के फजल रहीम शाह, तालिबान नेता जलालुद्दीन हक्कानी, खलील अहमद हक्कानी, यह्या हक्कानी और दाऊद इब्राहीम और उसके सहयोगी शामिल थे।

 

Post navigation

Previous: बड़ी खबर: 73 दिनों में भारत में आ जाएगी पहली कोरोना वैक्सीन, मुफ्त लगाए जाएंगे टीके
Next: सीमा विवाद के बीच भारत-नेपाल ने आगे बढ़ाने का किया फैसला, बढ़ाएंगे आपसी सहयोग

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.