Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पापा के 70वें जन्मदिन पर शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पापा के 70वें जन्मदिन पर शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Priyanka-Chopra-dad-birthday-post-1

बॉलीवुड से एक्टिंग करियर शुरू कर हॉलीवुड पहुंच चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में वक्त बिता रही हैं. प्रियंका के पिता स्वर्गीय डॉ. अशोक चोपड़ा का आज 70वां जन्मदिन है. एक्ट्रेस ने इस मौके पर उन्हें याद किया है और सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है.

प्रियंका ने जो वीडियो शेयर किया है वो एक फिल्मफेयर अवार्ड फंक्शन का है जिसमें उनके पिता अशोक चोपड़ा उनकी जगह अवॉर्ड लेने पहुंचे थे. अवॉर्ड सेरेमनी में वह कह रहे हैं मैं यह प्रियंका के तरफ से अवार्ड ले रहा हूं. वह अवार्ड फंक्शन में आने के लिए थोड़ा लेट हो जाएंगी प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा माय फॉरएवर चियरलीडर. आज आप 70 साल के हो गए. आपको याद करती हूं पापा

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने 17 साल की उम्र में मनोरंजन उद्योग में कदम रखा जब वह मिस इंडिया चुनी गई और इसके बाद मिस वर्ल्ड बनीं. उन्होंने ‘ऐतराज’, ‘बर्फी’, ‘सात खून माफ’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में काम किया.

My forever cheerleader. You would have been 70 today. Miss you dad. ❤️ pic.twitter.com/HUEiDFRPFw

— PRIYANKA (@priyankachopra) August 23, 2020

उन्हें एबीसी के शो ‘क्वांटिको’ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हासिल हुई. इसके अलावा उन्होंने ‘बेवॉच’ फिल्म से हॉलीवुड फिल्मों में कैरियर की शुरुआत की और इसके बाद ‘ए किड लाइक जैक’ फिल्म में भी काम किया.

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन प्राइम के साथ पूरे 2 साल की ‘मल्टीमिल‍ियन डॉलर फर्स्‍ट लुक टेलीविजन डील’ साइन की है. इसके अलावा प्रियंका कियानू रीव्स की फेमस ‘मैट्रिक्स’ सीरीज की चौथी फिल्म ‘मैट्रिक्स 4’ में नजर आएंगी.

Post navigation

Previous: अभिनेत्री गौहर खान हुई 37 की इस अंदाज़ में मनाया अपना जन्मदिन
Next: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आमिर खान के तुर्की दौरे को लेकर उनपर साधा निशाना

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.