Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 31 लाख के पार, 24 घंटों में 848 लोगों की मौत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 31 लाख के पार, 24 घंटों में 848 लोगों की मौत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Coronavirus-3

भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना मरीजों की कुल संख्या 31 लाख के पार जा चुकी है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 60,975 नए मरीज सामने आए और 848 लोगों की मौत हो गई. ये कोरोना मामलों की संख्या बीते दिन दुनिया के बाकी देशों में सबसे ज्यादा है.

अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 41,448 और 21,434 नए मामले आए हैं. इससे पहले भारत में 22 अगस्त को रिकॉर्ड 69,878 कोरोना मामले आए थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 31 लाख 67 हजार 323 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 58,390 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 4 हजार हो गई और 24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है.

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.84% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 23% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 75% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

ICMR के मुताबिक, 24 अगस्त तक कोरोना वायरस के कुल 3 करोड़ 72 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है.

इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आमिर खान के तुर्की दौरे को लेकर उनपर साधा निशाना
Next: सर सुंदरलाल अस्पताल से लापता कोरोना मरीज की मिली लाश परिवार ने किडनी निकालने का लगाया आरोप

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.