Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सर सुंदरलाल अस्पताल से लापता कोरोना मरीज की मिली लाश परिवार ने किडनी निकालने का लगाया आरोप
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

सर सुंदरलाल अस्पताल से लापता कोरोना मरीज की मिली लाश परिवार ने किडनी निकालने का लगाया आरोप

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
bhu-1598248780

बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी सेंटर में बने कोविड-19 वार्ड से दो बड़ी खबरें आईं. एक तरफ जहां 21 वर्ष के कोविड मरीज ने चौथे मंजिल से कूद कर आत्महत्या की तो वहीं दो दिन से लापता कोविड मरीज की अस्‍पताल परिसर से ही लाश मिली.

घटना के बाद से परिजनों ने जमकर हंगामा काटा. बीएचयू अस्पताल प्रशासन पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं. परिजनों ने किडनी निकालने का गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.

मामला दो दिन पहले का है जब 12 अगस्त को एडमिट हुआ वाराणसी के डाफी निवासी युवक कोविड वार्ड से 22 तारीख को लापता हो गया. घटना के बाद जहां परिजन अपने मरीज को तलाशते रहे, वहीं बीएचयू पीआरओ ने मेमो के माध्यम से लंका थाने में सूचना दी कि एक मरीज असप्ताल से गायब है. लापता मरीज 12 अगस्त को एक दुर्घटना के बाद ट्रामा सेंटर में एडमिट हुआ था.

बाद में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद युवक को 15 अगस्त को बीएचयू के सुपर स्पेशलिटी सेंटर यानी कोविड वार्ड में एडमिट किया गया, लेकिन पिछले दो दिनों से मरीज लापता था. परिजनों ने असप्ताल के चिकित्सकों से लेकर कर्मचारियों तक से इस बाबत पूछताछ की, लेकिन पता न चलने के बाद परिजनों ने वाराणसी के लंका थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई.

दो दिन बाद सोमवार को लापता युवक का शव बीएचयू के सुपर स्पेशलिटी सेंटर परिसर के सीवर ड्रेनेज सिस्टम के पास शव मिला. लापता मरीज के शव मिलने के बाद उनके परिजन अस्पताल परिसर में पहुंचकर जमकर हंगामा काटा. परिजनों का आरोप था कि चिकित्सकों ने घोर लापरवाही की है.

वाराणसी: बीएचयू से लापता COVID-19 मरीज की मिली लाश, परिजनों ने लगाया किडनी निकालने का आरोप

लापता होने के बाद युवक का शव अस्पताल परिसर के अंदर से ही मिलना संदेह के दायरे में है. परिजनों की मांग है कि इस मामले में जांच होनी चाहिए और बीएचयू के मेडिकल सुपरिटेंडेंट का तत्काल निलंबन होना चाहिए.

इसके साथ ही परिवार के लोगों का दावा है कि उसके शरीर के किडनी वाले हिस्से में चोट का निशान है. परिवार का आरोप है कि उसके मरीज की हत्या हुई है और उसकी किडनी को निकाला गया है. हालांकि, इस घटना के बाद बैकफुट पर आया बीएचयू का सर सुंदरलाल असप्ताल का कोई अभी अधिकारी या वाराणसी जिला प्रशासन ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है.

Post navigation

Previous: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 31 लाख के पार, 24 घंटों में 848 लोगों की मौत
Next: सचिन त्‍यागी हुए कोरोना संक्रमित ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.