Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एतिहासिक विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर का एक वीडियो तेज़ी से हो रहा वायरल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

एतिहासिक विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर का एक वीडियो तेज़ी से हो रहा वायरल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_8image_09_18_073280951mo-ll

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मोढ़ेरा में स्थित एतिहासिक विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए पीएम ने लिखा है

बारिश के बीच मोढ़ेरा के सूर्य मंदिर का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला वीडियो में देखा जा सकता है मंदिर के आसपास क्षेत्र में तेज बारिश हो रही है. इस दौरान बारिश का पानी सीढ़ियों से होते हुए नीचे सूर्यकुंड में आ रहा है. ये वाकई में एक अद्भुत नजारा है.

दरअसल, इन दिनों गुजरात के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. कई जिलो में हालात खराब हैं.सूर्य मंदिर को कुछ इस तरह बनाया गया है कि सूर्योदय होने पर पहली किरण सीधे मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचती है.

PM Narendra Modi tweet Modhera iconic Sun Temple looks splendid on a rainy day

हर साल संक्रांति के अवसर पर भक्त यहां से सूर्य के दर्शन करते हैं और यहां बने सूर्यकुंड के पानी से स्नान भी करते हैं. मंदिर के सभामंडप में कुल 52 स्तंभ हैं. इन स्तंभों पर देवी-देवताओं की तस्वीरें और रामायण-महाभारत के प्रसंग को उकेरे गए हैं. इस सभामंडप के आगे एक बड़ा कुंड बना हुआ है. ये सूर्यकुंड या रामकुंड कहलाता है.

Modhera’s iconic Sun Temple looks splendid on a rainy day 🌧!

Have a look. pic.twitter.com/yYWKRIwlIe

— Narendra Modi (@narendramodi) August 26, 2020

मोढ़ेरा स्थित सूर्य मंदिर की स्थापना 11वीं सदी में हुई थी. करीब 800 साल पुराने सूर्य मंदिर के निर्माण में जुड़ाई के लिए कहीं भी चुने का इस्तेमाल नहीं हुआ है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी
Next: सीएम केजरीवाल ने कोरोना के बढ़े नए मामलों को देखते हुए बुलाई आपात बैठक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.