Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • रिया चक्रवर्ती के व्हाट्सएप चैट की ED ने शुरू की जांच सामने आया ये सच ड्रग डीलर के संपर्क में थीं रिया चक्रवर्ती
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

रिया चक्रवर्ती के व्हाट्सएप चैट की ED ने शुरू की जांच सामने आया ये सच ड्रग डीलर के संपर्क में थीं रिया चक्रवर्ती

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
pic

सुशांत सिंह राजपूत केस में धन शोधन मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने अरोपी रिया चक्रवर्ती के व्हाट्सएप चैट की जांच शुरू कर दी है. इस जांच में यह खुलासा किया गया है कि रिया चक्रवर्ती एक ड्रग डीलर के संपर्क में थीं. इस मामले की आगे की जांच के लिए ईडी ने नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से मदद मांगी है.

ईडी के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया कि वित्तीय जांच एजेंसी ने एनसीबी को पत्र लिखा है जिसमें ड्रग एंगल की जांच के लिए सहयोग मांगा है. इडी ये जानना चाहती है कि क्या सुशांत सिंह की मौत के मामले में कोई ड्रग एंगल है.

ईडी ने बिहार पुलिस की एफआईआर के आधार पर 31 जुलाई को मनी लांड्रिंग केस दायर किया था. बिहार पुलिस की एफआईआर सुशांत सिंह के पिता के.के. सिंह की शिकायत के बाद लिखी गई थी. इस मामले में पहले ही ईडी ने सुशांत के पिता, सुशांत की बहन – प्रियंका सिंह, मीतू सिंह के बयान दर्ज किए हैं.

Sushant singh rajput case drugs connection ed handovers whatsapp ...

ईडी ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शौविक, पता इंद्रजीत के बयान भी दर्ज किए हैं. इसके अलावा ईडी सुशांत के पूर्व मैनेजर, फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, सीए संदीप आदि से पूछताछ कर चुकी है.

इस बीच मंगलवार को सीपबीआई की टीम ने सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत के पर्सनल स्टाफ नीरज सिंह से पूछताछ जारी रखी. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने मुंबई पुलिस के दो अधिकरियों को पूछताछ के लिए बुलाया है.

सीबीआई की टीम ने फॉरेंसिक टीम के साथ सुशांत के फ्लैट का भी दो बार दौरा किया. पिछले चार दिनों में सीबीआई ने वाटरस्टोन रिसोर्ट का दो बार दौरा किया. सीबीआई की टीम कूपर अस्पताल भी गई जहां सुशांत का ऑटोप्सी हुअ था.

लेकिन सीबीआई ने अभी तक रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है. सीबीआई ने एम्स के फॉरेसिक डिपार्टमेंट से भी सुशांत की ऑटोप्सी रिपोर्ट समझने के लिए मदद मांगी है.बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने सुशांत की मौत के मामले की जांच संभाली है, जिसके बाद से जांच में काफी तेजी आई है.

Post navigation

Previous: सीमावर्ती जिलों में आज बारिश की संभावना लखनऊ के आसपास के जिलों में भी होगी बारिश
Next: सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दिया G-23 को यह संदेश यहाँ जाने

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.