Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • किशोरी हुई आधी रात को लापता,सुबह पड़ोसी के यहां मिला शव
  • क्राइम
  • देश

किशोरी हुई आधी रात को लापता,सुबह पड़ोसी के यहां मिला शव

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
IMG_20191018_24903


बुधवार की रात सूरजगढ़ थाना इलाके के लोटिया गांव की एक किशोरी अपने घर से लापता हो गई।सुबह वह पड़ोसी के घर में मृत पाई गई।संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया।

किशोरी के शव लेने से परिजनों व ग्रामीणों ने इनकार करते हुए धरना शुरू कर दिया।लोगों की मांग है कि हत्या के आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाए।

सुबह 9.30 बजे लोटिया गांव के कुछ लोग थाने पहुंचे।उनके साथ एक लड़की का शव भी था।किशोरी के परिजनों ने बताया कि बीती रात 2.40 बजे पर पता लगा कि किशोरी अपने कमरे में नहीं है।काफी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं लगा।सुबह करीब 5 बजे पड़ोस में रहने वाली पार्वती नाम की महिला ने छात्रा के घर आकर बताया कि वह उनके घर पर बेड के पास पड़ी हुई है।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद चिड़ावा डीएसपी रघुवीर प्रसाद शर्मा और सूरजगढ़ थाना अधिकारी वीरेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया।साथ ही स्पेशल जांच टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए।किशोरी के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।चिड़ावा के सरकारी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड के जरिए उसका पोस्टमार्टम कराया गया है।इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है।

किशोरी की मौत व धरने की सूचना पर झुंझुनू एसपी गौरव यादव भी मौके पर पहुंचे।उन्होंने घटना स्थल का जायजा लेकर ग्रामीणों से भी मामले की जानकारी ली।इस दौरान फोरेंसिक जांच के लिए एफएसएल की टीम व डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।ग्रामीणों का दिन भर चला धरना देर शाम को विधायक शुभाष पूनिया व पुलिस अधिकारियो के दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वाशन बाद समाप्त हो गया।अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों को क्या दो दिन में गिरफ्तार कर पाती है या नहीं।सूरजगढ़ के विधायक सुभाष पूनिया ने बताया 17-18 साल की इस लड़की हत्या की गई है।हत्यारों की गिरफ्तारी की ग्रामीणों की मांग जायज है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टॉमी ली जेनकिंस एक 14 साल की लड़की से सेक्स करने के लिए 350 किलोमीटर पैदल चला,गिरफ्तार…
Next: नीतीश सरकार ने बिहार को विनाश के कगार पर पहुंचाया : RJD

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.