Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को मिल गई एम्स अस्पताल से छुट्टी
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को मिल गई एम्स अस्पताल से छुट्टी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तो दिल्ली के एम्स अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है. अमित शाह को 18 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था. कुछ दिनों पहले सांस लेने में परेशानी के चलते शाह को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भर्ती कराया गया था.

बता दें कि इससे पहले 2 अगस्त को अमित शाह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी. इसके बाद 14 अगस्त को अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई. उनका मेदांता अस्पताल में संक्रमण का इलाज चला था और संक्रमण मुक्त होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी.

गृह मंत्री अमित शाह को एम्स से मिली छुट्टी, इलाज के बाद हुए पूरी तरह से ठीक, पोस्ट कोविड केयर के लिए एम्स में भर्ती हुए थे.

— Vikas Bhadauria (@vikasbha) August 31, 2020

अमित शाह को कोविड-19 बीमारी के बाद की देखभाल के लिए एम्स में 18 अगस्त को भर्ती कराया गया था. एम्स ने एक बयान में कहा था केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कोविड-19 बीमारी के बाद की देखभाल के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था. वह स्वस्थ हो गये हैं और जल्द ही उन्हें छुट्टी दी जा सकती है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी आदित्यनाथ ने अनलॉक 4 के लिए जारी की गाइडलाइन्स जाने क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
Next: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सुब्रमण्यम स्वामी ने दिया बड़ा बयान रिया को बताया विषकन्या

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.