Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 25 हजार के इनामी बदमाश हुआ गिरफ्तार
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 25 हजार के इनामी बदमाश हुआ गिरफ्तार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के साथ ही विभिन्न स्थानों से चार अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी का सामान और हथियार जब्त किये हैं. अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने बताया कि रविवार रात को थाना दादरी पुलिस जारचा बाईपास के पास जांच कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन बदमाश आते हुए दिखाई दिए.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई. पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अंकित पुत्र मुकेश निवासी भैंसा खुर्द थाना बीबीनगर जिला बुलंदशहर के पैर में लगी है. उन्होंने बताया कि उसके 2 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए.

अपर उपायुक्त ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश के ऊपर गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. बदमाश के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद की है.

Noida Police Arrested By Accused In Gangrape - Noida Gangrape मामले में  पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 25-25 हजार के दोनों इनामी गिरफ्तार | Patrika  News

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने जिले के अलग-अलग स्थानों से चार बदमाशों की गिरफ्तारी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने रविवार शाम को एक सूचना के आधार पर सोनू पुत्र कंछी लाल निवासी जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है. इसके पास से पुलिस ने सवा किलो गांजा बरामद किया है.

उन्होंने बताया कि थाना फेस- 3 पुलिस ने सोहेब नामक बदमाश को गिरफ्तार कर, उसके पास से चोरी की एक स्कूटी बरामद की है. उन्होंने बताया कि वह फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्कूटी चला रहा था.

Criminal Arrested After Encounter In Ghaziabad

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना जेवर पुलिस ने लक्ष्मण पुत्र महावीर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है. मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने आफताब नामक व्यक्ति को सेक्टर 94 के पास से गिरफ्तार किया है. इसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: IPL 2020 को लेकर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी कही ये बड़ी बात
Next: UPSSSC : 1 सितंबर से होने वाले जूनियर असिस्टेंट का इंटरव्यू हुआ स्थगित जाने किस डेट को होगा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.