Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • UPSSSC : 1 सितंबर से होने वाले जूनियर असिस्टेंट का इंटरव्यू हुआ स्थगित जाने किस डेट को होगा
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

UPSSSC : 1 सितंबर से होने वाले जूनियर असिस्टेंट का इंटरव्यू हुआ स्थगित जाने किस डेट को होगा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर सहायक प्रतियोगिता परीक्षा 2017 के टाइपिंग की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के अगले चरण यानी कि इंटरव्यू की परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है. यूपीएसएसएससी ने इंटरव्यू के शेड्यूल में यह बदलाव आयोग कार्यालय के कैम्पस में स्थान की सीमित उपलब्धता को देखते हुए किया है.

आयोग का मानना है कि इंटरव्यू के शेड्यूल में किए गए इस बदलाव से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंशिंग को और अधिक प्रभावशाली बनाने में मदद मिलेगी. इसी के तहत 04 दिनों तक चलने वाली इस इंटरव्यू की परीक्षा को अब 07 दिनों में कराया जाएगा.

आयोग ने इंटरव्यू की परीक्षा तारीखों में यह बदलाव आयोग की 28 अगस्त 2020 की एक बैठक में लिया गया है. बैठक में लिए गए फैसले के तहत ही आयोग ने 30 अगस्त 2020 को एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है. आयोग की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है. इंटरव्यू की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से रिशेड्यूल्ड कार्यक्रम को डाउनलोड कर सकते हैं.

जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक 01 सितम्बर से लेकर 04 सितम्बर 2020 तक चलने वाली इंटरव्यू की यह परीक्षा अब 15 सितम्बर 2020 से लेकर 23 सितम्बर 2020 तक आयोजित की जाएगी. आयोग ने नोटिफिकेशन के जरिए अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया है कि अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलावा पत्र डाउनलोड करने के संबंध में अलग से आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर सूचना जारी की जाएगी.

UPSSSC Junior Assistant Exam 2020: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 4  जनवरी 2020 को होगी | UPSSSC Junior Assistant Admit Card 2019 Download UPSSSC  Junior Assistant Exam Date 4 January 2020 - Hindi ...

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जूनियर सहायक प्रतियोगिता के टाइपिंग में चयनित कुल 396 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाना है.आयोग ने अपने जारी किए गए नोटिफिकेशन में यह भी कहा है कि यदि कोई अभ्यर्थी कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत रिशेड्यूल्ड डेट पर इंटरव्यू के लिए नहीं उपस्थित हो पा रहा है तो वह अपना प्रार्थना पत्र साक्ष्य / कारण सहित आयोग के ई-मेल upsssc2014@gmail.com पर भेज सकता है और ऐसे अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 06-10-2020 को सुबह 10:00 से आयोजित किया जाएगा. जिसके लिए अभ्यर्थियों को अलग से कोई सूचना नहीं दी जाएगी.

Post navigation

Previous: नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 25 हजार के इनामी बदमाश हुआ गिरफ्तार
Next: दुःखद : डॉ एस पद्मावती का 103 वर्ष की उम्र में कोविड-19 के चलते हुआ निधन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.