Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली दंगों को लेकर फेसबुक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाना चाहिए: आप नेता राघव चड्ढा
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली दंगों को लेकर फेसबुक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाना चाहिए: आप नेता राघव चड्ढा

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
FACEBOOK-1234-300x168

वॉल स्ट्रीट जर्नल अखबार की रिपोर्ट से सुलगा फेसबुक का मसला अभी शांत नहीं हुआ है. इस बीच, दिल्ली सरकार की शांति सद्भावना कमेटी ने कहा है कि दिल्ली दंगों को लेकर फेसबुक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाना चाहिए.

सभी गवाहों को सुनने के बाद दिल्ली सरकार की शांति सद्भावना कमेटी इस नतीजे पर पहुंची है कि फेसबुक का दिल्ली दंगों में हाथ हो सकता है. प्राथमिक जांच के बाद फेसबुक के खिलाफ भी दंगे भड़काने के लिए एफआईआर होनी चाहिए.

शांति सद्भावना कमेटी के अध्यक्ष राघव चड्ढा ने सोमवार को कहा कि आज फेसबुक मसले पर शांति सद्भावना कमेटी की बैठक बुलाई गई. 3 पत्रकारों को कमेटी के सामने गवाही के लिए बुलाया गया था. पत्रकार आवेश तिवारी ने दिल्ली दंगे से संबंधित कई सबूत दिए हैं.

राघव चड्ढा ने कहा कि कमेटी इस प्राथमिक नतीजे पर पहुंची है कि फेसबुक का दिल्ली दंगों में हाथ था. फेसबुक को को आरोपी मानते हुए उसके खिलाफ जांच होनी चाहिए. फेसबुक का रिश्ता कुछ ऐसे गैर मान्यता प्राप्त मीडिया से है जो सद्भावना को बिगाड़ने का काम करते हैं.

उन्होंने कहा कि जांच में फेसबुक के दोहरे मापदंड सामने आए हैं. दिल्ली दंगों के मामले में फेसबुक को अभियुक्त मानकर उसके खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट लगाया जाना चाहिए.

अगली बैठक में फेसबुक के अधिकारियों को भी पेश होने के लिए कहेंगे. कुछ ऐसे सबूत भी मिले हैं जिससे ये पता चलता है कि दिल्ली में दंगा चुनाव से पहले कराने की साजिश थी.

Post navigation

Previous: जेईई मेन में दिखा कोरोना का खौफ, अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा…
Next: अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन ने डोनाल्ड ट्रंप पर करारा निशाना साधा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.