Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना अपडेट ब्राजील से आगे निकला भारत आया 2 स्थान पर
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

कोरोना अपडेट ब्राजील से आगे निकला भारत आया 2 स्थान पर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
40644-corona-ji

कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या के मामले में भारत अब ब्राजील से भी आगे निकल गया है. पिछले 24 घंटे में देश में 90,632 नए कोरोना संक्रमित आए और अब कुल संक्रमितों की संख्या 41 लाख के पार पहुंच गई है. जबकि ब्राजील में 40 लाख के करीब कोरोना मरीज हैं. इस तरह कोरोना मामलों में भारत दूसरे स्थान पर आ गया है. भारत से ऊपर सिर्फ अमेरिका है.

देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 41 लाख 13 हजार हो गई है. इनमें से 70,626 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 62 हजार हो गई और 31 लाख 80 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है.

India Now Worlds Second Highest Number Of Covid-19 Cases Tops Brazils |  कोरोना मामले में ब्राजील से आगे निकला भारत, दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंचा

ICMR के मुताबिक, कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं. 5 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 4 करोड़ 88 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है.

India Trailed Brazil In Coronavirus Case - कोरोना वायरस के मामले में भारत  ने ब्राजील को भी पछाड़ा- Amar Ujala Hindi News Live

12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण से उबरने की दर 77 प्रतिशत से अधिक है. कुल स्वस्थ्य हुए मरीजों में 30 प्रतिशत दो राज्यों , महाराष्ट्र और तमिलनाडु से हैं. देश के जिन 10 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से उबरने की दर अधिक है, उनमें दिल्ली (89 प्रतिशत), बिहार (88), तमिलनाडु (86), पश्चिम बंगाल (83), राजस्थान (82), गुजरात (81 प्रतशित) शामिल हैं.

Post navigation

Previous: गैंग्स ऑफ फिल्मीस्तान के मेकर्स के लिए शिल्पा शिंदे शेयर किये ये मैसेज और मेल
Next: AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने चीन के मामले को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.