Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कंगना रनौत ने संजय राउत पर आरोप लगाते हुए किया ट्वीट
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

कंगना रनौत ने संजय राउत पर आरोप लगाते हुए किया ट्वीट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
jpg

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत मामले पर बेबाकी से अपनी बात रखती आई हैं. ऐसे में एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा बयानों के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं.

पहले कंगना रनौत ने बॉलीवुड के बड़े एक्टर-प्रोड्यूसर को निशाने पर लिया. लेकिन, अब वह कभी महाराष्ट्र सरकार तो कभी मुंबई पुलिस पर ट्वीट्स करती नजर आ रही हैं. ऐसे में महाराष्ट्र सरकार की ओर से भी कंगना रनौत के बयानों पर प्रतिक्रिया दी जा रही है.

कंगना रनौत के बयान पर संजय राउत का पलटवार, कहा- ट्वीट करने के बजाय सबूत के  साथ पुलिस से संपर्क करना चाहिए | bollywood - News in Hindi - हिंदी न्यूज़,  समाचार,

खासकर, कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच तकरार बढ़ती ही जा रही है. कंगना रनौत ने हाल ही में शिवसेना नेता संजय राउत पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ने उन्हें मुंबई वापस ना आने की धमकी दी है. इसे लेकर एक्ट्रेस ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए थे. ऐसे में अब संजय राउत और कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग ‘गाली-गलौज’ तक पहुंच गई है. कंगना रनौत ने एक ट्वीट में कहा है कि उनके लिए शिवसेना नेता ने ‘अपमानजनक’ शब्द का इस्तेमाल किया है.

कंगना रनौत vs शिवसेना विवाद ने पकड़ा तूल, 'गाली-गलौज' तक पहुंची जुबानी जंग

कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में संजय राउत द्वारा कहे ‘अपशब्द’ का जवाब देते हुए लिखा है- ‘साल 2008 में मूवी माफिया ने मुझे पागल डिक्लेयर कर दिया. 2016 में उन्होंने मुझे चुड़ैल कहा और 2020 में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने मुझे ‘अपमानजनक’ टाइटल दे दिया. इन सभी लोगों ने मेरे साथ ऐसा इसलिए किया, क्योंकि एक मर्डर के बाद मैं मुंबई में सेफ महसूस नहीं करती. अब डिबेट करने वाले योद्धा कहां गए?

In 2008 Movie Mafia declared me a Psycho, in 2016 they called me a Witch and Stalker in 2020 Maharashtra Minister publicity gave me the title of Haramkhor Ladki, because I said after a murder I feel unsafe in Mumbai, where are INTOLERANCE debate warriors? https://t.co/me91rxsShr

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 5, 2020

कंगना ने यह ट्वीट उस ट्वीट के जवाब में किया था, जिसमें एक यूजर ने लिखा था कि ‘संजय राउत का कहना है कि कंगना रनौत की टीम ने शिवाजी महाराज के खिलाफ कहा है. ये सब झूठ है. उन्होंने कभी भी महान शिवाजी के खिलाफ कुछ नहीं कहा. ताकत में बैठे लोग एक महिला को खुलेआम गाली दे रहे हैं

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बढ़ा कोरोना का कहर प्रशासन लोगों को जागरूक करने में जुटा
Next: दिल्ली मेट्रो ने भरी दोबारा तेज़ रफ़्तार यात्रा करने से पहले जानें ये जानकारी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.