Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नूचिन ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए झोंके 3000 अरब डॉलर
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नूचिन ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए झोंके 3000 अरब डॉलर

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
merlin_175311045_f8a26e86-0892-4a46-bb39-991435e0367e-articleLarge

अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नूचिन ने कहा कि ट्रंप सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए तीन हजार अरब डॉलर की पूंजी खर्च की है.

म्नूचिन ने ‘फॉक्स चैनल’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा अर्थव्यवस्था को लेकर हमारी योजना जिस तरह से परिणाम दे रही है, हम और राष्ट्रपति ट्रंप इससे अधिक खुश हो ही नहीं सकते हैं. हमने आर्थिक प्रणाली में तीन हजार अरब डॉलर की पूंजी लगायी है. लोगों को लग रहा था कि हमारे देश में बेरोजगारी की दर 25 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी. हमारा सौभाग्य, बेरोजगारी दर उसके आसपास भी नहीं जा पायी. हमारे यहां बेरोजगारी की दर अब 8.4 प्रतिशत के स्तर पर है.

कोरोना के कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था बदहाल, पटरी पर आने में कई साल नहीं  लगेंगे महज कुछ महीने | business - News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार,  लेटेस्ट ...

म्नूचिन ने कहा ट्रंप सरकार छोटे व्यवसायों की मदद कर रही है और लोगों के लिए रोजगार के अवसरों का दोबारा सृजन करने की दिशा में प्रयास रही है. लेकिन राष्ट्रपति और मेरा मानना है कि हमें राहत के अतिरिक्त अधिक कदम उठाने होंगे. हमें महामारी से पहले के स्तर पर पहुंचने के लिए 75 लाख लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हैं. हम छोटे व्यवसायों की मदद करना चाहते हैं. हम उन व्यवसायों की मदद करना चाहते हैं, जो इस महामारी से प्रभावित हुए हैं.

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 2.7 करोड़ से अधिक हो गई है. वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या 882,000 से अधिक हो गई हैं. सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि सोमवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 27,002,224 हो गई थी और इससे होने वाली मौतों की संख्या 882,053 हो गई थी.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन ने बताया कब पटरी पर लौटेगी देश की  अर्थव्यवस्था

अमेरिका संक्रमण के 6,275,614 मामलों और उससे हुई 188,932 मौतों के साथ दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. ब्राजील 4,137,521 संक्रमण और 126,650 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, भारत तीसरे (4,113,811) स्थान पर है.

Post navigation

Previous: क्या नेपाल-तिब्बत रेल लाइन में और निवेश करेगा चीन पढ़े पूरी खबर
Next: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जिला अधिकारी वैभव श्रीवास्तव आये कोरोना की चपेट में

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.