Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजधानी लखनऊ में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज 950 मिले पॉजिटिव 24 घंटे में 15 की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

राजधानी लखनऊ में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज 950 मिले पॉजिटिव 24 घंटे में 15 की मौत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
untitled-30_1597345399

राजधानी लखनऊ में लगातार कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह होती जा रही है. सोमवार को राजधानी में 950 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इसके साथ ही पॉजिटिव मरीजों की संख्या 41999 हो गई है.

हालांकि 838 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए. इस तरह डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 24358 हो गई है. सोमवार को 15 मरीजों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई. अब तक राजधानी में कुल मरने वालों की संख्या 452 हो गई है. इसके अलावा कई ऐसे लोगों की मौत हुई है जो आस-पास के जिलों के रहने वाले थे.

आशियाना 40, इंदिरा नगर 48, आलमबाग 47, ठाकुरगंज 29, तालकटोरा 31, हसनगंज 23, गोमतीनगर 49, हजरतगंज 31, मड़ियांव 37, रायबरेली रोड 37, अलीगंज 38, जानकीपुरम 28, महानगर 33, कैंट 35, चौक 29, चिनहट 37, पारा 14, 28, सआदतगंज 27, गोमतीनगर विस्तार 14, विकास नगर 27, कृष्णानगर में 18 और हुसैनगंज में 17 लोग संक्रमित पाए गए.

कोरोना अपडेट्स: 20 सेकंड में किया जा सकता है कोरोना वायरस को ख़त्म - BBC  Hindi

उधर परदेश की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 56 और मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा 5649 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. यूपी के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 205731 मरीज कोविड-19 संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और 62144 मरीजों का राज्य के विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है.

कोरोना की रैपिड टेस्टिंग शुरू करने वाला पहला राज्य बना राजस्थान -  coronavirus covid 19 india lockdown death toll positive cases live updates  - AajTak

यूपी के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 56 और मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3976 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा 15 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा वाराणसी में पांच, कानपुर नगर में चार, प्रयागराज और झांसी में तीन-तीन, बरेली, सहारनपुर, महाराजगंज, मथुरा और मऊ में दो-दो, गोरखपुर, मेरठ, जौनपुर, अयोध्या, आजमगढ़़, मुजफ्फरनगर, उन्नाव, बहराइच, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, बदायूं, ललितपुर, फर्रुखाबाद, औरैया, अंबेडकर नगर और हमीरपुर में कोविड-19 संक्रमित एक एक व्यक्ति की मौत हो गई.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या पटना में 21 सितंबर से कुछ शर्तों के साथ फिर से खुलेंगे स्कूल पढ़े पूरी खबर
Next: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने MSME लोन गारंटी योजना के बारे में ट्वीट कर बतया आप भी जाने

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.