Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ शिवसेना ने की कार्रवाई की मांग
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ शिवसेना ने की कार्रवाई की मांग

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Kangana-Ranaut

शिवसेना नेता संजय राउत और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत विवाद के बीच केंद्र सरकार ने एक्ट्रेस को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दे दी है. लेकिन कंगना के खिलाफ शिवसेना के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा रहे हैं. शिवसेना की औरंगाबाद इकाई ने सोमवार को स्थानीय पुलिस से कंगना के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है..

शिवसेना सेना के एक प्रतिनिधि मंडल ने औरंगाबाद शहर के सिडको पुलिस थाने में कंगना रनौत के खिलाफ ज्ञापन सौंपा और मामला दर्ज करने की मांग की. इसके साथ उन्होंने कंगना के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की भी मांग की. शिवसेना की औरंगाबाद इकाई के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कंगना ने मुंबई की तुलना पीओके से की, जिससे महाराष्ट्र के 13 करोड़ लोगों की भावनाएं आहत हुईं.

Kangana ranaut Controversy shiv sena-mla-pratap-sarnaik-attack-on-kangana- ranaut and Center-Dawood Ibrahim : शिवसेना MLA ने कंगना रनौत के कमेंट को  लेकर केंद्र पर साधा निशाना, दाऊद से की ...

इस बीच, मुंबई में एक सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त प्रदीप लोनाडकर ने सोमवार को कंगना रनौत को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे मुंबई पुलिस और मुंबई को लेकर किए गए विवादास्पद ट्वीट पर माफी मांगने की मांग की है. बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है और उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी.

Sanjay Raut Shiv Sena leader has given Kangana Ranaut an open threat and  asked her not to come back to Mumbai, Kangana Slams Sanjay Raut | तो क्या शिवसेना  ने मुंबई को

दरअसल कंगना ने मुंबई के लिए कहा था कि ये पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) जैसे लगने लगा है और उन्हें मुंबई पुलिस से सुरक्षा नहीं बल्कि डर है. इसके बाद कंगना के खिलाफ महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने कहा कि अगर कंगना को मुंबई में डर लगता है तो वो यहां न आएं. वहीं शिवसेना नेता और सामना के संपादक संजय राउत बोले कि कंगना को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए.

शिवसेना ने चेताया- मुंबई पुलिस से डर लगता है तो आने से परहेज करें, कंगना  बोलीं मुंबई क्या PoK है?

इस पर कंगना ने एलान किया कि वो 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं और किसी के बाप में हिम्मत है तो उन्हें रोक के दिखाए. वहीं संजय राउत ने भी उनके लिए बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें हरामखोर लड़की तक कह डाला.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश : मथुरा में पुलिस ने नाबालिग लड़की से रेप-हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
Next: पीएम मोदी और शी जिनपिंग की हो सकती है SCO बैठक में मुलाकात

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.