Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कंगना रनौत के समर्थन में उतरे चिराग पासवान कहा मुंबई और बिहार के लोग दें उनका साथ
  • देश
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

कंगना रनौत के समर्थन में उतरे चिराग पासवान कहा मुंबई और बिहार के लोग दें उनका साथ

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
4.33

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान कंगना रनौत के समर्थन में आए गए हैं. उन्होंने मुंबई, बिहार और नार्थ इंडिया के लोगों से ये अपील की है कि वो कंगना के साथ खड़े रहें.

चिराग ने ट्वीट कर कहा कि,सभी देश भक्त कंगना टीम के साथ है. बिहारी लड़के की लड़ाई लड़ने के साथ बॉलीवुड की सच्चाई बताने पर कई लोग इनके ख़िलाफ़ हो गए हैं.मुंबई में रह रहे बिहारी व उत्तर भारतीय समेत सभी से अपील करता हूँ कि कंगना देश की बेटी है और आज मुंबई पहुँची है आप सभी इस समय इनका साथ दें.

एक और ट्वीट में चिराग ने कहा कि, महाराष्ट्र भी भारतीय संविधान के अंतर्गत आने वाला प्रदेश है. आज कंगना के साथ जो हुआ है वह कल पूरे देश के विभिन्न प्रान्तों से आये लोगों के साथ हो सकता है. मुम्बई को सबने मिलकर बनाया है वह किसी अकेले की विरासत नहीं.

बता दें कि बिहार चुनाव करीब है ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में हर पार्टी अपना समर्थन दिखा रही है. तो वहीं बिहार के कई नेता अब इस मामले में सक्रीय हो गए हैं. इस बीच अब कंगना के मामले में भी पार्टियां लगातार महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोल रही है.

सभी देश भक्त @KanganaTeam के साथ है।बिहारी लड़के की लड़ाई लड़ने के साथ बॉलीवुड की सच्चाई बताने पर कई लोग इनके ख़िलाफ़ हो गए हैं।मुंबई में रह रहे बिहारी व उत्तर भारतीय समेत सभी से अपील करता हूँ कि कंगना देश की बेटी है और आज मुंबई पहुँची है आप सभी इस समय इनका साथ दें।

— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) September 9, 2020

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में चिराग पासवान शुरू से ही आवाज उठा रहे हैं. उन्होंने इससे पहले सीबीआई जांच की भी मांग की थी. सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में सीबीआई जांच के आदेश के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था कि शीर्ष अदालत ने देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं का सम्मान किया है.

उन्होंने कहा कि, मुझे उम्मीद है कि स्वर्गीय अभिनेता परिवार को इस फैसले से कुछ शांति मिली. जिन लोगों ने इस केस को दबाने की कोशिश की उनकी सच्चाई सामने आएगी. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि जिन लोगों ने रिया का समर्थन किया था, ऐसे में उनकी गिरफ्तारी से उन सब का मुंह बंद हो गया होगा.

Post navigation

Previous: समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बेरोजगारी पर रात 9 बज कर 9 मिनट पर पर आवाज उठाने का आह्वान किया
Next: मध्य प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार तेजी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.