Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मध्य प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार तेजी
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

मध्य प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार तेजी

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
20_04_2020-mp_corona11

मध्य प्रदेश में कोरोना संकटकाल में ऑक्सीजन का संकट खड़ा हो गया है. कोरोना के एक्टिव केस बढ़ने के साथ ही ऑक्सीजन की डिमांड भी तेजी के साथ बढ़ गई है.

प्रदेश में देवास, जबलपुर, ग्वालियर, शिवपुरी समेत कई जिलों में ऑक्सीजन की किल्‍लत सामने आई है. महाराष्ट्र से ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर सरकार मुश्किल में आ गई है. महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य के प्लांट में ऑक्सीजन के उत्पादन के बाद दूसरे राज्यों में सप्लाई पर रोक लगा दी है.

प्रदेश के जबलपुर समेत तकरीबन 15 जिलों में महाराष्ट्र से ऑक्सीजन की सप्लाई की जाती है. ऐसे में सरकार अब ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने की कवायद में जुट गई है. हालांकि, महाराष्ट्र सरकार से बात कर ऑक्सीजन की सप्लाई को सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है. प्रदेश में ऑक्सीजन सप्लाई की निगरानी के लिए सरकार ने आईएएस धनराजू एस को नोडल अफसर बनाया है. साथ ही सरकार ने सभी इंडस्ट्री को कहा है कि वह ऑक्सीजन की खपत को घटाकर पहले मेडिकल के क्षेत्र के लिए इसे सुनिश्चित कराएं. साथ ही ऑक्सीजन की संभावनाओं को टटोलने में भी सरकारी अमला जुट गया है.

Statewise Coronavirus Cases List In India: कोरोना की तेज हुई रफ्तार,  महाराष्ट्र्र और दिल्ली में सैकड़ों नए मरीज

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अगस्त महीने में हर दिन 90 टन ऑक्सीजन की डिमांड रही है, लेकिन अब यह तेजी के साथ बढ़ रही है. ऑक्सीजन की बढ़ती डिमांड सरकार के लिए परेशानी का सबब बन गई है. फिलहाल मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन की डिमांड छत्तीसगढ़ गुजरात और महाराष्ट्र से पूरी हो रही है, लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार के ऑक्सीजन की सप्लाई पर रोक लगाने के बाद ऑक्सीजन का संकट खड़ा हो गया है.

10 new positive patients confirmed in Morena | Corona ने मध्य प्रदेश में  तेजी से पसारे पैर, मुरैना में 10 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि | Hindi News, मध्‍य  प्रदेश एवं ...

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है की ऑक्सीजन की कमी को पूरा कर लिया जाएग. महाराष्‍ट्र सरकार से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बात करेंगे और ऑक्सीजन की सप्लाई को सुनिश्चित किया जाएगा. मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है की संघीय ढांचे में राज्यों को परस्पर सहयोग करना होता है और इसी के तहत प्रदेश सरकार महाराष्ट्र सरकार से ऑक्सीजन की सप्लाई को शुरू करने को लेकर चर्चा करेगी.

Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India  Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar  Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today  |

ऑक्सीजन किल्लत को लेकर सियासत भी गरमा गई है. कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर ने ऑक्सीजन के उत्पादन में मध्य प्रदेश के आत्मनिर्भर न होने पर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के मुताबिक सरकार को स्वास्थ सेवाओं पर फोकस करना चाहिए. पूर्व मंत्री ने कहा है कि यदि प्रदेश में ऑक्सीजन सप्लाई करने को लेकर महाराज सरकार से बात करनी हो तो कांग्रेस भी सरकार के साथ खड़ी होगी.

Post navigation

Previous: कंगना रनौत के समर्थन में उतरे चिराग पासवान कहा मुंबई और बिहार के लोग दें उनका साथ
Next: उत्तर प्रदेश : बरेली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी हत्थे चढ़े नशे के सौदागर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.