Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर साधा निशाना कहा चीन से हमारी जमीन कब वापस लेगी सरकार
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर साधा निशाना कहा चीन से हमारी जमीन कब वापस लेगी सरकार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Rahul-Modi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी चीन की घुसपैठ को लेकर सरकार से लगातार सवाल करते रहे हैं. आज एक फिर उन्होंने मोदी सरकार को निशाने पर लिया है. राहुल गांधी ने ट्वीट किया चीन ने हमारी जमीन ले ली है. भारत सरकार इस कब वापस लेने की योजना बना रही है या फिर इसे ‘एक्ट ऑफ गॉड ‘बताकर छोड़ा जा रहा है.

राहुल गांधी, चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर सरकार पर कई बार झूठ बोलने का आरोप भी लगा चुके हैं. हाल ही में मानसून सत्र को लेकर हुई कांग्रेस की बैठक में भी सीमा विवाद को संसद में उठाने पर सहमति बनी थीं. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस इस मुद्दे पर सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी घेरने की रणनीति बना रही है.

The Chinese have taken our land.

When exactly is GOI planning to get it back?

Or is that also going to be left to an 'Act of God'?

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 11, 2020

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों, अर्थव्यवस्था, युवाओं को रोजगार और सीमा पर तनाव को लेकर लगातार मोदी सरकार को निशाने पर ले रहे हैं. राहुल गांधी, अर्थव्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे को लेकर एक वीडियो सीरीज शुरू की थी. इसमें वे लगातार वीडियो जारी करके नोटबंदी करने और उसके बाद जीएसटी को गलत तरीके से लागू करने को भी अर्थव्यवस्था की खराब हालत के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

Post navigation

Previous: कंगना रनौत और शिवसेना के बीच तनातनी बढ़ी ड्रग्स कनेक्शन केस में दिए जांच के आदेश : शिवसेना सरकार
Next: उत्तर प्रदेश : योगी सरकार ने किये 15 IAS अधिकारियों के तबादले

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.