Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मासूम की हत्या पर सीएम योगी हुए सख्त इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मासूम की हत्या पर सीएम योगी हुए सख्त इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
12_09_2020-ba_ba_20739957

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मासूम उपदेश यादव की अपहरण के बाद हत्या के मामले में रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई की हैं.

सीएम योगी ने आरोपी वाहिद और अरमान पर एनएसए लगाने के निर्देश दिए है. सीएम ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस घटना की तह तक जाए. उन्होंने कहा कि हर अपराधी के ख़िलाफ़ हो तगड़ी कार्रवाई. सीएम ने आरोपियों को बचाने के आरोपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सलीम को तत्काल सस्पेंड कर उसकी भूमिका की गहन जांच करने के भी निर्देश दिए है. बता दें कि आरोपी वाहिद और अरमान उपदे़श यादव के पड़ोसी थे. और यादव परिवार के बेहद करीबी थे, परिवार को धोखा देते हुए उन्होंने आठ साल के मासूम उपदेश यादव को अगवा कर उसकी हत्या कर दी थी.

CM Yogi Adityanath Angry on Murder of Farmer in Lucknow SP Rural  Transferred and Inspector Malihabad Suspended

दरअसल, मासूम उपदेश दो दिन से लापता था. मासूम का शव मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था. ग्रामीणों ने गांव के ही समुदाय विशेष के युवकों पर फिरौती न देने पर हत्या का आरोप लगाया था. गांव के ही अय्यूब, वाहिद और अरमान के नाम सामने आने के बाद तीनों गांव से फरार हो गए थे. पुलिस ने जब जानकारी की तो आरोपियों की लोकेशन घटना स्थल की ही पाई गई. फिर एसएसपी बब्लू कुमार ने थाना प्रभारी सलीम खान को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर करते हुए एसपी ग्रामीण रवि कुमार के नेतृत्व में सीओ एत्मादपुर और सीओ छत्ता के साथ छह टीमें बनाई थीं, जो आरोपियों की तलाश कर रही थीं.

Sonbhadra Shootout: CM Yogi Says 29 Arrested, 5 Officers Suspended

पुलिस पूछताछ में आरोपी वाहिद ने बताया कि टॉफी खिलाने का लालच देकर वे उपदेश को अपने साथ गांव के ही बाड़े में ले गए थे और यहां उसे बेहोश कर अरमान के हाथ उसे गांव से बाहर ले जाकर रखने की योजना थी. बेहोश करने से पहले ही उपदेश शोर मचाने लगा. इसके बाद उन्होंने उपदेश के जूते के फीते से ही उसका गला घोंट दिया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी सरकार जुटी सरकारी नौकरी में बड़े बदलाव की तैयारी में
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किये ताबड़तोड़ तबादले लगभग 6 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.