Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किये ताबड़तोड़ तबादले लगभग 6 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किये ताबड़तोड़ तबादले लगभग 6 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (2)

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ताबड़तोड़ तबादले करने में जुटी है. शनिवार को तीसरे दिन 6 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए. योगी सरकार ने शनिवार देर रात बांदा और कौशांबी के डीएम को हटाकर इन पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती कर दी. जबकि आईएएस राजेश पांडे का डीएम मऊ के पद पर तबादला निरस्त करते हुए उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया गया है.

अमित कुमार सिंह को जिलाधिकारी कौशांबी बनाया गया है. वे विशेष सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम के पद पर तैनात थे. उधर मनीष वर्मा जिलाधिकारी कौशांबी से विशेष सचिव बेसिक शिक्षा बनाए गए हैं. आनंद कुमार सिंह विशेष सचिव बेसिक शिक्षा से जिलाधिकारी बांदा के पद पर तैनात किए गए हैं. अमित सिंह बंसल जिलाधिकारी बांदा से जिलाधिकारी मऊ बनाए गए हैं. शुक्रवार को मऊ के डीएम बनाए गए राजेश पांडे का तबादला निरस्त कर उन्हें वेटिंग में डाल दिया गया है. नेहा शर्मा विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग से एसीईओ नोएडा के पद पर तैनात की गई हैं.

Welcome Pioneeralliance News | Hindi news portal in lucknow | News portal |  Lucknow news portal|

प्रदेश की योगी सरकार ने पिछले तीन दिनों में जिस तरह से जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ ट्रांसफर किये हैं इससे एक बात तो साफ़ है कि अभी कई आईएएस अफसरों पर कार्रवाई हो सकती है. सरकार लगातार जिलाधिकारियों के कामों की समीक्षा कर रही है. नाकाम रहे अफसरों का तबादला किया जाएगा.इससे पहले 11 सितंबर को सरकार ने 8 जिलों के कप्तान सहित 13 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए थे. इनमें हरदोई, कानपुर देहात, रायबरेली, हमीरपुर, उन्नाव, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर समेत आठ जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल थे.

Post navigation

Previous: मासूम की हत्या पर सीएम योगी हुए सख्त इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
Next: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र की जनता को आज एक बजे करेंगे संबोधित

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.