Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • रेलवे ट्रैक पर मिला DU के प्रोफेसर का सिर कटा शव, घर पर लटकी थी मां की लाश, जानिए पूरा मामला
  • क्राइम
  • देश

रेलवे ट्रैक पर मिला DU के प्रोफेसर का सिर कटा शव, घर पर लटकी थी मां की लाश, जानिए पूरा मामला

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
IMG_20191021_4515

दिल्ली: पुलिस ने रविवार(20 अक्टूबर)को यह जानकारी दी है कि विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर का सिर कटा शव रेल की पटरियों पर और उनकी मां का शव पीतमपुरा स्थित घर में पंखे से लटका हुआ मिला है।मामले में पुलिस ने कहा कि केरल के कोट्टायम के रहने वाले एलेन स्टेनली(27)का शव शनिवार(19 अक्टूबर)को सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन की पटरियों पर मिला।इससे पहले उसी दिन उनकी मां लिसी(55)का शव आशियाना अपार्टमेंट में पंखे से लटका मिला था।मामले की जांच में पुलिस लगी है।

स्टेनली सेंट स्टीफेंस कॉलेज में अतिथि प्रोफेसर के तौर पर दर्शन शास्त्र पढ़ाते थे।इसके साथ वह एक अन्य संस्थान से पीएचडी भी कर रहे थे।

पुलिस को संदेह है कि स्टेनली ने अपनी मां की हत्या कर आत्महत्या कर ली।हालांकि स्टेनली के शव के साथ कोई सुसाइड नोट नहीं मिला,लेकिन उनके फ्लैट से मलयालम में लिखा एक नोट मिला है।पुलिस ने कहा कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

फ्लैट में उनकी मां का शव मिलने के बाद पुलिस ने रानी बाग थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।बता दें कि मां-बेटे दोनों केरल में अपने खिलाफ लंबित आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले को लेकर चिंता में थे।मामले में दोनों अंतरिम जमानत पर थे।इस मामले में कुछ दिन पहले स्टेनली ने अपने दोस्तों को यह बात बताई थी।उनके दोस्तों ने उन्हें कोई भी घातक कदम नहीं उठाने के लिए मना भी किया कहा था।

स्टेनली पांच साल से दिल्ली में रह रहे थे।वहीं उनकी मां सात महीने पहले उनके पास रहने आई थीं।पुलिस के मुताबिक,उनके कुछ दोस्तों ने कहा कि स्टेनली के भीतर आत्मघाती प्रवृत्ति थी।पांच दिन पहले उन्हें बताया कि उन्होंने अपनी मां को भी आत्महत्या के लिए मजबूर करने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।

‘केरल की स्थानीय मीडिया में स्टेनली के मामले की केरल के सिलसिलेवार हत्याकांडों से तुलना करते हुए आलेख प्रकाशित किए गए थे।कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे और उनकी मां के खिलाफ महिला विरोधी टिप्पणियां की गई थीं।’उन्होंने यह भी कहा,’हम अब भी नहीं जानते कि उनके साथ क्या हुआ।लेकिन इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए मीडिया ट्रायल जिम्मेदार है।’

Post navigation

Previous: लड़की स्कूल से लौटकर बाथरूम में नहा रही थी, तभी पड़ी नज़र रोशनदान से आती हुई रोशनी पर,फिर…
Next: उत्तराखण्ड पंचायत चुनाव का एक मुकाबला हुआ टाई, अब पर्ची से होगा भाग्य का फैसला

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.