Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत महाराष्ट्र सरकार पर एक बार फिर किया बड़ा हमला
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत महाराष्ट्र सरकार पर एक बार फिर किया बड़ा हमला

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
kangana9-1600092401

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत मुंबई से वापस अपने मंडी स्थित गांव पहुंच गई हैं. लेकिन वह महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना पर लगातार हमलावर हैं. वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके आदित्य ठाकरे पर भी लगातार निशाना साध रही हैं. कंगना का कहना है कि उन्होंने सुशांत के हत्यारों, मूवी माफियाओं और इनके ड्रग्स रैकेट का खुलासा किया. इन लोगों के साथ मुख्यमंत्री के बेटा आदित्य ठाकरे पार्टी करते हैं.

कंगना रनौत ने एक ट्वीट में लिखा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की सामान्य समस्या है कि मैंने सुशांत के हत्यारों, मूवी माफिया और ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिनके साथ उनका प्यारा बेटा पार्टी करता है. यह मेरा सबसे बड़ा अपराध है. इस लिए यह मुझे निपटाना चाहते हैं. ठीक है. चलो देखते हैं कौन किसको निपटाता है.

Kangana Ranaut Says Maharashtra Cm son Aaditya Thakeray hangs out with movie mafia murderers of SSR

इसके अलावा कंगना रनौत ने एक और ट्वीट किया जिसमें शिवसेना और कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार पर निशाना साधा और देवेंद्र फडणवीस का समर्थन किया. उन्होंने लिखा मैं निश्चित तौर पर कह सकती हूं कि अगर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस होते और माफिया लवर भ्रष्ट सोनिया सेना नहीं होती मुंबई पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही होती, पब्लिक और मीडिया को न्याय के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता इसके साथ ही हैशटैग में उन्होंने शैम ऑन महाराष्ट्र सरकार भी लिखा

कंगना ने महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ भी स्थायी नहीं है सोनिया सेना की सत्ता बाहर होगी. उन्होंने लिखा क्या आपको लगता है कि आप इस तरह से तानाशाही कर सकते हैं? यह आपके और आपकी पूरी सोनिया सेना के सत्ता से बाहर होने का वक्त भी हो सकता है. नहीं? क्या यह राजनीति में आम बात नहीं है, सत्ता गतिशील है और हर वक्त बदलती है, जो आपको लगता है कि आपके पास स्थायी रूप से रहने वाली है?

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: POK का फुल फॉर्म ना बता पाने पर टीवी अभिनेत्री अरशी खान हुई ट्रोल
Next: राज्य मंत्री गीता प्रधान की गाड़ी पर हुआ हमला पुलिस ने शुरू की छान बिन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.