Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अगले कुछ घंटों में लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश की संभावना
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

अगले कुछ घंटों में लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश की संभावना

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (5)

मौसम विभाग ने बुधवार के मौसम के लिए ताजा अनुमान जारी कर दिया है. इसके मुताबिक तराई के कुछ जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है. राजधानी लखनऊ वासियों को भी उमस से राहत मिलने वाली है. अनुमान के मुताबिक दोपहर तक लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है. जिन जिलों में अगले कुछ घंटों में बारिश की उम्मीद है वे जिले हैं लखनऊ, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, बरेली और पीलीभीत.

लखनऊ और आसपास के जिलों में बुधवार की सुबह शुरुआत धूप की तेज रोशनी के बीच नहीं बल्कि बादलों की छांव के बीच हुई. कुछ ऐसा ही मौसम पूरे दिन बने रहने की गुंजाइश है. बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश भी संभव है. प्रदेश के बाकी सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. वैसे तो तेज धूप निकलेगी लेकिन कई जिलों में बादलों की आवाजाही से थोड़ी राहत मिल सकती है. बारिश न होने की सूरत में तेज उमस का भी सामना करना पड़ सकता है.

Weather Alert: पश्चिमी यूपी और लखनऊ से सटे जिलों में अगले कुछ घंटों में  बारिश के आसार | lucknow - News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार,  लेटेस्ट-ब्रेकिंग ...

वैसे तो मौसम विभाग ने किसी भी तरीके का कोई अलर्ट जारी नहीं किया था लेकिन फिर भी मौसम में आए बदलाव और आकाशीय बिजली ने प्रदेश में मंगलवार को कई लोगों की जान ले ली. छह जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 16 लोगों की जान चली गई. कुशीनगर में दो, जौनपुर में एक, कौशांबी में तीन, गाजीपुर में चार, चंदौली में एक और चित्रकूट में 5 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठे. योगी सरकार ने सभी मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये सहायता राशि की घोषणा की है.

यूपी के इन जिलों में अलगे कुछ घण्टों में आंधी-तूफान समेत भारी बारिश

दूसरी तरफ बारिश में आई कमी का साफ असर बाढ़ ग्रस्त जिलों पर देखने को मिल रहा है. 2 हफ्ते पहले जहां बाढ़ ग्रस्त जिलों की संख्या 20 थी अब वह घटकर 3 रह गई है. सैकड़ों की संख्या में जो गांव टापू बने हुए थे वह भी जलजमाव की त्रासदी से बाहर निकल गए हैं. 3 जिलों के सिर्फ 28 गांव आज की तारीख में पानी से घिरे हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग पर उनके चचेरे भाई ने लगाया संपत्ति कब्जाने का आरोप
Next: दुःखद खबर : माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक बिल गेट्स के पिता का 94 साल की उम्र में हुआ निधन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.