Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अंकिता लोखंडे के पिता की तबीयत बिगड़ने से हुए अस्पताल में भर्ती
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

अंकिता लोखंडे के पिता की तबीयत बिगड़ने से हुए अस्पताल में भर्ती

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Ankita-Lokhande

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग करने में जुटी हैं, जिसके चलते वह सुर्खियों में छाई हुई हैं.

एक्टर की मौत के तीन महीने पूरे होने पर अंकिता लोखंडे ने ट्विटर पर लिखा था समय बहुत जल्दी गुजर जाता है. जीवन अपनी गति से चलता रहता है, लेकिन कुछ यादों को और हमारे प्यारे लोगों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है. आप हमेशा हमारी यादों में बने रहेंगे सुशांत अंकिता इन दिनों लगभग हर दिन ही सुशांत सिंह राजपूत की याद में पोस्ट शेयर करती रहती हैं.

Ankita Lokhande: Father: Admitted In Hospital: Actress Shares Photo: Writes  Get Well Soon Papa: - अंकिता लोखंडे के पिता अस्पताल में हुए भर्ती, एक्ट्रेस  ने फोटो शेयर कर लिखा- पापा, जल्द ...

इस बीच अंकिता लोखंडे ने अपने पिता की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देखकर पता चलता है कि एक्ट्रेस के पिता की तबीयत इन दिनों कुछ ठीक नहीं है. इस फोटो में अंकिता लोखंडे के पिता हॉस्पिटल में बिस्तर पर लेटे नजर आ रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा है- ‘जल्दी ठीक हो जाइये पा.’ एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने पिता की ये फोटो शेयर की है.

Ankita Lokhande, Ankita Lokhande Father Hospitalised, Ankita Lokhande Father

यही नहीं अंकिता लोखंडे इन दिनों शिबानी दांडेकर संग जुबानी जंग को लेकर भी सुर्खियों में हैं. रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अंकिता के बोलने पर नाराज शिबानी दांडेकर ने हाल ही में अंकिता लोखंडे पर हमला कर दिया और उन पर ‘दो सेकेंड का फेम’ पाने तक का आरोप लगा दिया. दरअसल, अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सामने आए ड्रग कनेक्शन को लेकर रिया चक्रवर्ती पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद शिबानी दांडेकर ने भी एक्ट्रेस पर निशाना साधा था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कंगना रनौत ने की सोशल मीडिया पर अपने टूटे ऑफिस की तस्वीर
Next: भारत में 24 घंटों में कोरोना के 93 हजार से ज्यादा नए मामले आये सामने

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.