Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • विधायक विजय मिश्रा की बेटी के खिलाफ भी हुआ मामला दर्ज जाने क्या है पूरा मामला
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

विधायक विजय मिश्रा की बेटी के खिलाफ भी हुआ मामला दर्ज जाने क्या है पूरा मामला

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
2020_8$2020081421422187231_0_news_large_9

उत्तर प्रदेश में भदोही के विधायक विजय मिश्रा के बाद अब उनकी बेटी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. मिश्रा की बेटी समेत छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. मिश्रा की बेटी पर उसके रिश्तेदार को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप हैं. इस रिश्तेदार ने मिश्रा के खिलाफ उसकी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया था.

एसपी राम बदन सिंह ने कहा कृष्णा मोहन तिवारी के परिवार को मामला वापस लेने के लिए धमकी देने के आरोप में विधायक की बेटी सीमा मिश्रा और छह अन्य के खिलाफ गोपीगंज पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है तिवारी के बेटे सूर्य कमल तिवारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सीमा, अन्य लोगों के साथ 15 सितंबर को उनके घर में घुस गई और उन्हें धमकी दी.

जेल हो या हिरासत बाहुबली विधायक विजय मिश्र की मुश्किल घड़ी में मोर्चा  सभालती हैं बेटियां | bhadohi - News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार,  लेटेस्ट ...

निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी रामलाली और बेटे विष्णु मिश्रा के खिलाफ चार अगस्त को उनके रिश्तेदार तिवारी ने कथित रूप से धमकाने के बाद संपत्ति हड़पने के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी. सिंह ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धाराओं 323, 347, 387, 449 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है. रामलाली और विष्णु अभी फरार हैं, जबकि विजय मिश्रा 14 अगस्त को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार होने के बाद से जेल में हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश : हाईस्कूल और इंटरमीडिए कंपार्टमेंट परीक्षा का कार्यक्रम हुआ जारी
Next: बिहार : रघुवर दास से झारखंड में हुए कोयला घोटाले के बारे में पूछा तो भड़क उठे पूर्व CM रघुवर दास

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.